- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian, South Indian
- Course
- Breakfast
Moong Dal Chilla recipe: आपने बेसन का चीला (Sooji Cheela Recipe) तो जरूर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल चीला खाया है? इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान होता है और उससे भी बड़ी बात यह है कि ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है। जी हां, दाल तो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है और अगर उस पर मूंग दाल हो तो यह तो और भी फायदेमंद है।
Also Read: Mexican Pizza Recipe In Hindi – आसानी से बनाएं मैक्सिकन पिज्जा रेसिपी

Also Read: Rajma Pakoda Recipe In Hindi – बरसात के मजे करना हो दोगुने, तो बरसते मौसम में खाएं राजमा पकौड़े
मूंगदाल खाने के फायदे – Moong Dal Benefits
- मूंगदाल के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है।
- मूंगदाल मोटापा कम करती है।
- यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद होती है।
- इसके अलावा, यह कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी लाभकारी है।
- कब्ज और अपच की समस्या से भी राहत देता है।
- मूंगदाल को अपनी डाइट में शामिल करने से शरीर भी साफ होता है।
Also Read: Matar Ka Halwa Banane Ki Vidhi – आसानी से बनाएं मटर का हलवा
देखा आपने मूंगदाल खाने के कितने फायदे हैं और अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो यह आपके शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचता है। आप चाहे तो इसे अपने बच्चों को भी खिला सकते हैं और आप सुबह के नाश्ते के लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन है, क्योंकि इसे बनाना बहुत आसान है और यह काफी हेल्दी भी होता है। तो आइए जानते हैं…
Ingredients
Method
सबसे पहले 1 कप मूंग की दाल और 1/4 कप चावल को अच्छे से धो कर एक घंटे पानी में भिगो कर रख दीजिए। इसके बाद दोनों का पानी हटा कर मिक्सर जार में दरदरा पिस लीजिए और फिर इसे बाउल में निकालकर साइड में रख दीजिए। अब इसी बाउल में हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, नमक, गाजर, शिमला मिर्च को बारीक कट कर डाल दीजिए।
अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा हुआ टमाटर, टोमेटो सॉस मिला लीजिए। अब एक तवा गरम कीजिए और गरम तवे पर थोड़ा पानी डाल कर इसे पोंछ कर फ्लेम लो कर लीजिए। अब बैटर को थोड़ा चला कर एक चम्मच बैटर तवे पर डाल कर फैलाएं। फिर फ्लेम तेज़ करके इसे डार्क होने तक सेकिए। फिर पलट कर फ्लेम लो करके पकाएं। बस तैयार है आपका मूंगदाल चीला। अब इसे अपनी मनपसंद डिप के साथ परोसिए और स्वाद का आनंद लीजिए।






