- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Gujarati, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
खमण ढोकला (Moong Dal Dhokla Recipe) एक स्वादिष्ट गुजरती डिश है। लेकिन इसे गुजरात के अलावा भी पूरे देश में पसंद किया जाता है। खमण ढोकला खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आपने कभी मूंग दाल ढोकला खाया है? मूंग दाल का ढोकला भी काफी पसंद किया जाता है। स्वाद से भरा मूंग दाल ढोकला पाचन के लिहाज से भी काफी हल्का होता है। साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा झंझट नहीं होता है। आप सुबह के ब्रेकफास्ट या शाम के स्नैक्स में मूंग दाल ढोकला बना सकते हैं। साथ ही घर आए मेहमानों को भी गरमा-गरम मूंग दाल ढोकला खिला सकते हैं। इसे आप अपने पसंद की चटनी के साथ खा सकते हो। तो चलिए जानते हैं टेस्टी मूंग दाल ढोकला (Moong Dal Dhokla Recipe) बनाने की विधि।
Ingredients
Method
मूंग दाल का ढोकला बनाने के लिए आप सबसे पहले दाल को रातभर पानी में भिगो दें और सुबह इसे पीस लें।
फिर आप इस पेस्ट को एक बाउल में निकालकर उसमें चीनी, नमक, हींग, अदरक, बेसन, हल्दी, दही डालकर मिक्स कर लें।
अब आप इसमें डेढ़ टी स्पून फ्रूट साल्ट डाल दें।
अब ढोकला बनाने वाली ट्रे में तेल या घी लगाकर उसे चिकना कर लें और फिर इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डाल दें।
इसे 10-15 मिनट के लिए स्टीमर पर रखकर पका लें।
अच्छे से पक जाने पर आप ढोकला निकालकर अलग रख दें और ठंडा होने पर इसके पीस कर लें।
फिर आप तड़का लगाने के लिए एक पैन में आप तेल डालकर उसमें राई और जीरा डाल लें और फिर उसे चटका लें।
राई अच्छे से फूट जाए तो आप उसमें तिल, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर भून लें और गैस बंद कर लें।
इस प्रकार आपका तड़का तैयार है। आप इसे ढोकले पर डाल दें और हरे धनिए के पत्ते से गार्निश कर दें।
अब आप एक प्लेट में चटनी के साथ ढोकला सर्व कर दें।






