- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, healthy breakfast, Snacks
अगर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को और भी ज्यादातर मजेदार बनाना चाहते है, तो आप मूंग दाल सैंडविच को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।
मोटापे आज के समय में ज्यादातर लोग परेशान है। अब वजन को कम करने के लिए खान पान और जीवनशैली का सही होना बेहद जरूरी है। ऐसे में कई लोग तरह- तरह की एक्सरसाइज और वर्कआउट भी करते है। लेकिन इससे कुछ ज्यादा फर्क नही पड़ता है। वजन घटाने के लिए खान- पान का अच्छा होना सबसे ज्यादा जरूरी है।
Ingredients
- 2 कप मूंग दाल
- 2 कप पनीर
- 2 चम्मच कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
- ½ कटोरी बारीक कटी हुई हरी धनिया पत्ती
- ½ कप कॉर्न
- 2 चम्मच धनिया की चटनी
- 2 चम्मच टोमेटो सॉस
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल- फ्राई करने के लिए
Method
मूंग दाल सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को 4- 5 घंटे के लिए पानी में भीगोकर छोड़ दें।
फिर इसको ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें और स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इसमें नमक डालकर हाथ के मदद से अच्छे से फेंट लें।
फेंटने के बाद इसमें घी और मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
अब इस पेस्ट को कुछ देर के लिए रेस्ट पर रख दें।इसके बाद स्टफिंग तैयार करें।
उसके लिए सबसे पहले पनीर, काजू, किशमिश, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला मिलाकर एक स्टफिंग तैयार कर लें।
फिर इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, गाजर, उबले हुए आलू, कॉर्न और बारीक कटी हरी धनिया पत्ती डालकर मिक्स कर लें।
इसके बाद गैस पर नॉनस्टिक तवा रखें। जब ये गर्म हो जाएं, तो इसमें 1 चम्मच तेल डाल दें।
फिर इस तवे पर दाल का पेस्ट डालकर हल्के हाथों से फैला लें। ध्यान रहें दाल को मोटा ही फैलाना है।
अब इस हरी और लाल चटनी डालकर फैला लें।
फिर इसे दूसरी तरफ पलटकर सेंक लें और तैयार की हुई स्टफिंग की एक लेयर इस पर डालकर फैला लें।
अब दाल का पेस्ट की एक लेयर स्टफिंग के ऊपर से फैलाएं। फिर इसे पलटकर दूसरी तरफ से सेंक लें।
जब दोनों तरफ ले अच्छे से पक जाएं, तो गैस को बंद कर दें और प्लेट में निकाल लें।
तैयार है मूंग दाल सैंडविच। आप इसे अपने हिसाब से शेप में काटकर खा सकते है।






