- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish
आज हम आपके लिए मूंगफली की बेहद ख़ास चटनी की रेसिपी लेकर आये हैं।इस रेसिपी को एक बार चखने के बाद आप दाल और सब्जी का स्वाद भूल जाएंगे।
अगर आप भी उन लोगों में हैं जिन्हें स्पाइसी चटनी पसंद हैं तो समझ लीजिये यह लेख आपके लिए है। आज हम आपके लिए मूंगफली की बेहद ख़ास चटनी (Peanut Chutney) की रेसिपी लेकर आये हैं।इस रेसिपी को एक बार चखने के बाद आप दाल और सब्जी का स्वाद भूल जाएंगे। आमतौर पर इडली को लोग नारियल की चटनी के साथ खाते हैं लेकिन एक बार आप इडली मूंगफली की इस चटनी के साथ भी खाकर ज़रूर देखें। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्वाद से भरी चटपटी मूंगफली की चटनी?
Ingredients
- 1 कप मूंगफली
- 1 बड़ा चम्मच तेल
- 1 छोटा चम्मच उड़द दाल
- 1 छोटा चम्मच चना दाल
- 1 प्याज
- 1 टमाटर
- 3 से 4 लहसुन की कलियां
- लाल मिर्च, नमक स्वादानुसार
- पानी जरूरत के अनुसार
- 1 बड़ा चम्मच नारियल का तेल
- 1 छोटा चम्मच सरसों के बीज
- 5 से 6 करी पत्ता
- 3 बड़ा चम्मच इमली भीगी हुई
Method
सबसे पहले गैस ऑन करेंगे और उस पर पैन रखेंगे। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें मूंगफली को अच्छी तरह से भून लेंगे। भुनने के बाद इसे एक बर्तन में रख देंगे।
अब इसी पैन में तेल डालेंगे और उसमें, प्याज के टुकड़े उड़द दाल, चना दाल, प्याज, टमाटर, लहसुन, लाल मिर्च, को डालकर अच्छी तरह से भून लेंगे।
अब इन सभी सामग्रियों को एक ओखली में डालें और कूटकर दरदरा पीस लें। अगर आपके पास ओखली नहीं है तो आप मिक्सी में भी इसे दरदरा पीस सकते हैं। अब एक बड़े बाउल में यह चटनी निकाल लें।
आखिरी स्टेप में इस चटनी में नारियल के तेल में सरसों के बीज और करी पत्ता से तड़का देंगे।आखिरी में इस चटनी में इमली की चटनी का पानी मिलाकर उसे अच्छी तरह से मिक्स करेंगे।
आपकी मूंगफली की चटनी तैयार है।अब इसे रोटी या फिर दाल चावल के साथ या फिर इडली के साथ लुत्फ़ उठाएं।






