- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Murg Kofte Ki Biryani Banane Ki Vidhi: हमारे देश में रोजाना इतनी बिरयानी खाई जाती है, जिसकी कोई कल्पना नहीं कर सकता है। आजकल बिरयानी में भी इतनी सारी वैरायटी की बिरयानी आने लगी है कि आप रोज एक बिरयानी भी खाओं तो सभी तरह की बिरयानी खाने में आपको एक साल लग जाएगा।

देश के अलग-अलग जगह पर बिरयानी का अंदाज भी अलग-अलग होता है, इसी में से एक हीं मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी, जो मसाले से भरे हुए चिकन और केसर के मिश्रण से बनाई जाती है। हमने पहले भी आपको (Chicken Fry Biryani Recipe), तो हम आपको इस पोस्ट में यह जानकारी देंगे कि आखिर किस तरह से मुर्ग कोफ्ते की बिरयानी (Murg Kofte Ki Biryani Banane Ki Vidhi) बनाई जाती है, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक पैन में चिकन के पीस को लेकर उसमें हरी मिर्च प्याज, अंडे, जावित्री को मिला लें और फिर उसमें जायफल पाउडर, अदरक, और किडनी फैट को मिला कर हल्की आंच गर्म करें। जब चिकन पकने लगे, तो उसे थोड़ी देर रखकर उसके छोटे-छोटे पीस कर लें और नमक लगाकर रख दें। फिर एक पैन में मटन स्टॉक लेकर उसमें सभी तरह के मसालें, मिंट, हरी मिर्च और नमक डालकर उसे थोड़ा गर्म होने दें। आपने जो चिकन बनाया था , उसे छोटे-छोटे गोल टुकड़ों में मटन के साथ मिक्स करें।
फिर जो मटन स्टॉक बच गया है उसमें दही, केसर, सौंफ के बीज के साथ भीगे हुए चावल डालकर हल्की आंच पर इसे थोड़ी देर तक पकाएं। अब इसमें आप घी, मिंट, प्याज, क्रीम और दूध को डालें और थोड़ी देर पकने दें। अब आपने जो चिकन बॉल्स बनाई थी, उनके साथ इसे सर्व कर सकते हैं।






