- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 29 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
मुरमुरे यानी परमल को आमतौर भेल में इस्तेमाल करते हैं। कई बार इसके गुड़ में मिलाकर लड्डू भी बनाए जाते हैं। लेकिन हम आपको आज मुरमुरे से बनने वाले एक ऐसे टेस्टी स्नेक के बारे में बता रहे हैं, जिसे खाते ही आप भी इस डिश के दीवाने हो जाएंगे। इस स्नैक्स को आप मेहमानों के सामने तो सर्व कर ही सकते हैं। साथ ही आप अपने घर पर मौजूद सदस्यों को भी ये स्नैक बनाकर खिला सकते हैं। आइए जानते हैं मुरमुरे से बनने वाली इस डिश की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- मुरमुरा 2 कप
- सूजी आधा कप
- दही आधा कप
- दो-तीन कटी हुई हरी मिर्च
- चौथाई चम्मच मीठा सोडा
- नमक स्वादानुसार
- आवश्यकतानुसार तेल
- आधा चम्मच जीरा
- सफ़ेद तिल आधा चम्मच
- हल्दी पाउडर आधा चम्मच
- एक चम्मच कड़ी पत्ता
- आधा चम्मच राई
- आधा चम्मच लहसुन पेस्ट
- एक मीडियम साइज बारीक कटा प्याज
- एक मीडियम साइज टमाटर
- आधा चम्मच पाव भाजी मसाला
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- आधा चम्मच आमचूर पाउडर
- एक चम्मच कटा हुआ हरा धनिया पत्ती
- आधा नींबू का रस
Method
मुरमुरा स्नैक्स बनाने के लिए आप सबसे पहले मुरमुरे को पानी में धोकर उसे अच्छे से निचोड़ लें।
फिर आप इसे कुछ देर सूखने के लिए रख दें।
अब आप भीगे हुए मुरमुरे को अच्छे से मैश करके इसमें सूजी और दही मिला लें।
फिर आप इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, मीठा सोडा, एक बड़ा चम्मच तेल और स्वाद के अनुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
फिर आप सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके इसका डो तैयार कर लें।
अब आप इस डो की बॉल्स बनाकर गरम पानी के ऊपर छलनी रखकर इसे स्टीम कर लें।
फिर आप एक पैन में तेल लें और गर्म होने पर उसमें राई, जीरा, तिल, थोड़ी सी हरी मिर्च, कड़ी पत्ता और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट भूने।
अब आप तेल में प्याज डालकर फ्राई करें और फिर टमाटर को नरम होने तक पकाएं।
अब आप इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, पाव भाजी पाउडर और थोड़ा सा नमक डालकर सबको अच्छे से भून लें।
फिर सभी बॉल्स को इस मसाले में डालकर फ्राई कर लें और गैस बंद कर दें।
अंत में आप इसमें हरा धनिया और नींबू का रस डालकर सर्व कर दें।






