- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Fariyali Item, Snack
कुछ लोगों को स्नैकिंग की आदत होती है। ऐसे में वह हर थोड़ी देर में कुछ ना कुछ खाने का ढूंढते रहते हैं। लेकिन बार-बार मसालेदार चीजे खा-खाकर पेट भी ख़राब हो जाता है। ऐसे में आलू लच्छा नमकीन बेस्ट ऑप्शन है। आलू लच्छा नमकीन स्वाद में तो काफी लाजवाब लगता ही है और साथ ही ये ज्यादा हैवी भी नहीं होता और जल्दी पच जाता है। खास बात ये है कि आलू लच्छा नमकीन व्रत करने वाले लोग भी खा सकते हैं, क्योकि ये फरियाली होता है। चाय के समय या पार्टी स्नैक के रूप में खाने के लिए एकदम सही है। तो चलिए जानते हैं आलू लच्छा नमकीन बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप आलूओं को छील लें और फिर एक बाउल में पानी डालकर छीले हुए आलू उसमें डालें ताकि वह काले न पड़ें।
फिर आप एक कद्दूकस की सहायता से आलूओं का लच्छा तैयार करें।
फिर आप पानी में इन लच्छों को अच्छे से धो लें जिससे उसका स्टार्च निकल जाए।
फिर आप टॉवल में आलू के लच्छों का पानी सोख लें जिससे वो सूख जाए।
अब आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें पहले मूंगफली दाने तल लें फिर आलू के लच्छों को कड़ाही में डालकर हाई फ्लेम पर फ्राई करें।
लाइट गोल्डन और क्रिस्पी होने पर आप आलू के लच्छों को एक प्लेट में निकाल लें।
अब आप इसमें मूंगफली दाने मिक्स कर लें और फिर साधा नमक या सेंधा नमक व लाल मिर्च और काली मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
इस प्रकार आपके आलू लच्छा नमकीन बनकर तैयार है।






