- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- French, Italian
- Course
- Appetizer, Breakfast, dinner, Lunch, Main Course, Snack, Snacks
बच्चे अक्सर पास्ता बहुत चाव से खाते हैं। तो अगर घऱ में बच्चे और बड़ों दोनो को पसंद है, तो अब उसे अलग-अलग अंदाज में पकाना शुरू करें।
अगर आप भी व्हाइट सॉस पास्ता के फैन हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है। इसकी मदद से आप रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी और टेस्टी पास्ता बना पाएंगे। पूरी रेसिपी को तीन महत्वपूर्ण भाग में बांटा जा सकता है। पहले भाग में आप पास्ता को परफेक्टली उबालना सीख पाएंगे, दूसरे पार्ट में पास्ता के लिए सब्जियों को तैयार करेंगे तो तीसरे में परफेक्ट व्हाइट सॉस बनाने का मैथड जानेंगे। रेड सॉस पास्ता खा कर अगर आप बोर हो गए हैं तो इसे जरूर ट्राई करें। इस रेसिपी में आप अपनी पसंद के हिसाब से सब्जियों को कम ज्यादा कर सकते हैं। अगर आप हेल्थ को लेकर सजग हैं तो इसे और पौष्टिक बनाने के लिए रेगुलर पास्ता की जगह व्हीट पास्ता का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Ingredients
Method
एक बड़े नॉन स्टिक कड़ाई में मस्का डालें इसके मेल्ट होने पे मैदा डालकर धीमी आंच पे 3-4 मिनट पकाए।
अब धीरे धीरे इस में दूध डालें और अच्छे से मिक्स करें ध्यान रखें की घुटलियाँ न पड़े, इस में सब्जियां और चिकन डालें, नमक स्वाद अनुसार , चिल्ली फ्लेक्स और मिक्सड हर्ब्स डालकर मिक्स करें।
इस में पास्ता डालें और अच्छे से मिक्स करें। अब इस में चीज़ डालकर ढक कर 5-7 मिनट पकाए।
गरमा गरम परोसे।






