- Prep
- 1h
- Cook
- 50 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- barbeque, Indian
- Course
- dinner, Main Course, party dish, starter, sunday special
तंदूरी चिकन रेसिपी एक क्लासिक स्टाटर्र रेसिपी है. तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले ताजा तंदूरी मसाला बनाया जाता है.
Punjabi Tandoor Chicken Recipe: तंदूरी चिकन रेसिपी एक क्लासिक स्टाटर्र रेसिपी है. तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले ताजा तंदूरी मसाला बनाया जाता है. स्पाइसी मसालों के साथ तेल के साथ इसे ग्रिल किया जाता है. तंदूरी चिकन ऐसी है जिसे हर पार्टी मेन्यू में शामिल किया जाता है. तंदूरी चिकन एक ऐसी रेसिपी है जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जाता है.
तंदूरी चिकन को बनाने के लिए इन सामग्री का इस्तेमाल करें. इस रेसिपी को आप हरी चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं.
Ingredients
Method
तंदूरी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन पीस लेकर उस पर आधा चम्मच नमक, आधा चम्मच हल्दी और नींबू का रस डालें।
फिर चारों तरफ से अच्छी तरह से रब करें।अब इस पर 2 बड़ा चम्मच कश्मीरी रेड चिली पेस्ट, 11 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट और 1 चम्मच अदरक पेस्ट डालकर रब कर लें।
अब एक बड़े बॉउल में 1 कप दही, 1 बड़ा चम्मच लहसुन पेस्ट और 1 बड़ा चम्मच अदरक पेस्ट, 1 बड़ा चम्मच कश्मीरी रेड चिली पेस्ट आधा चम्मच नींबू का रस, आधा बड़ा चम्मच गर्म मसाला पाउडर, आधा बड़ा चम्मच चाट मसाला, आधा चम्मच अजवाइन मसलकर, 2 बड़ा चम्मच भुना हुआ बेसन और आखिर में स्वादानुसार नमक मिला लें।
इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।ये तैयार किया हुआ पेस्ट चिकन पीस पर चारों तरफ से रब कर लें। और चिकन पीस को करीब 1 घंटे के लिए साइड में रख दें।
ताकि वो पेस्ट चिकन में अच्छी तरह से घुल जाए।अब एक ओवन ट्रे में ये चिकन पीस रखकर, ऊपर से 1 से 2 चम्मच तेल डाल दें।
ओवन को प्री हिट कर ले 180° C पे 10 मिनट के लिए और आखिर में चिकन को करीब 40 से 45 मिनट तक 180 ° C के लिए ओवन में पकने दें।
आपका चिकन तंदूरी तैयार हैं, इसे अब गरमा गरम एंजॉय करें अपनी फेवरेट चटनी और तंदूरी रोटी के साथ।






