- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Side Dish
पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। चाहे वो स्नैक के तौर पर हो या सब्जी के रूप में पनीर खाने वालों की पसंद कुछ भी हो सकती है। इसके लिए किसी खास मौके पर भी पनीर को सबसे पहले चुना जाता है। इसके अलावा, आपके स्वास्थ के लिए भी पनीर काफी हेल्दी है, क्योंकि पनीर एक हाई प्रोटीन डाइट है। पनीर खाने से आप दिनभर एनर्जी फील करेंगे। पनीर खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है। पनीर में मिलने वाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं। बल्कि, इसके हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा भी काभी कम होता है।
पनीर से बनने वाली सब्जी पनीर पसंदा एक बेहद स्वादिष्ट और रिच सब्जी है, जिसे बच्चे हो या बड़े हर कोई काफी चाव से खाता है। होटल हो या रेस्तरां में सबसे ज्यादा डिमांड की जाने वाली पनीर की सब्जियों में से एक है पनीर पसंदा। पार्टी हो, फंक्शन हो या फिर कोई खास मौका आपको पनीर पसंदा हर जगह देखने को मिलेगा। इसे लंच या डिनर के लिए भी एक परफेक्ट फूड डिश माना जाता है। पनीर पसंदा का स्वाद बढ़ाने में इसकी ग्रेवी अहम भूमिका निभाती है। इसकी ग्रेवी टमाटर और क्रीम की मदद से तैयार की जाती है। आप भी अगर होटल जैसे स्वाद वाली पनीर पसंदा सब्जी बनाना चाहते हैं, तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
Method
एक प्लेट में पनीर के चौकोर बड़ेटुकड़े काट कर रख लें। एक चौकोर टुकड़े को बीच से काट कर 2 तिकोने टुकड़े बना लीजिए। सारे टुकड़ों को इसी तरह काट लीजिए।
इसके बाद स्टफिंग के लिए पनीर की कटिंगको क्रम्बल कर लीजिए, कटे हुए मेवे, अदरक, किशमिश, 1 पिंच नमक और थोड़ा सा हरा धनियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरहमिला लीजिए और आपका स्टफिंग अब तैयार है। इसके बाद अरारोट में 2-3 टेबल स्पून पानी डालकर गाड़ा चिकना घोल बनालीजिए और 1 पिंच नमक डाल कर मिला लीजिए।
इसके बाद अब आपको पनीर सेन्डविच तैयारकरना है, जिसके लिए आपको पनीर का एक तिकोनाटुकड़ा लेना है और बीच में 1- 1.5छोटी चम्मच स्टफिंग डाल कर, एकजैसा पतला फैलाकर भर लेना है और पनीर को दबा कर सेन्डविच तैयार कर लीजिए,तैयार सेन्डविच को किसी प्लेट में रखिए। सारेटुकड़ों को भरकर इसी प्रकार सेन्डविच बनाकर तैयार करके प्लेट में लगा लीजिए।
अब आपको कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करनाहै और पनीर सेन्डविच को अरारोट के घोल में डुबाकर स्टफिंग को बन्द करके सेन्डविचको तलने के लिए गर्म तेल में डालिए, एकबार में 3-4 सेन्डविच डाल दीजिए और पलट पलट करहल्के ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिए। सारे सेन्डविच इसी तरह तल कर तैयार करलीजिए।
अब ग्रेवी बनाने के लिए टमाटर को बड़े टुकड़े में काट लीजिए, हरी मिर्च के डंठल हटा कर, टमाटर और हरी मिर्च कोमिक्सर में डालकर और बारीक पीस लीजिए। इसके बाद कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कीजिएऔर तेल गर्म होने पर जीरा डालकर उसे भुनने दीजिए। फिर हींग, कसूरी मेथी, हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर और अदरकपेस्ट डालिए, मसाले को हल्का सा भून लीजिए। जब मसाला भून जाए तो उसमें पिसे
टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए और मसाले को मीडियम आग पर तब तक भूनिएजब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे।
इसके बाद आपको अब मसाले में क्रीमडालना है और अच्छे से मिलाते हुए लगातार चलाते रहना है। इसके बाद जब मसाले मेंउबाल आ जाए, तो मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिए और गरम मसाला, नमक, हरा धनियां डालकर मिला दीजिए। ग्रेवीमें उबाल आने के बाद उसमें पनीर सेन्डविच डाल दीजिए और गैस बंद कर दीजिए। बस तैयारहै आपकी पनीर पसंदा सब्जी। अब आप इसे चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और खाइए।






