- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
वड़ा पाव किसे पसंद नहीं है। यह एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, जो पाव ब्रेड और डीप फ्राइड बटाटा वड़ा स्टफिंग से तैयार की जाती है। वड़ा पाव देश ही नहीं विदेश में भी काफी मशहूर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश से विदेश तक पहुंचने वाले वड़ा पाव की शुरुआत कहां से हुई थी? देश की आर्थिक राजधानी के नाम से मशहूर मुंबई से, भागती-दौड़ती मुंबई में लोगों के पास खाने तक का समय नहीं होता है। ऐसे में यहां के लोगों के लिए वड़ा पाव एक ऐसा स्ट्रीट फूड है, जिसे जब चाहें, जहां चाहें खा सकते हैं, लेकिन आज वड़ा पाव मुंबई का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का स्वादिष्ट फास्ट फूड माना जाता है।
भारत में इस स्नैक को बर्गर या बॉम्बे बर्गर के नाम से भी जाना जाता है। वड़ा पाव एक ऐसा आसान और स्वादिष्ट फास्ट फूड है, जिसमें कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सुबह का नाश्ता हो या शाम को कुछ खाने का मन हो अगर एक वड़ा पाव मिल जाए, तो मन और पेट दोनों ही भर जाता है। तो चलिए जानते हैं वड़ा पाव बनाने की विधि।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक पैन ले लीजिए
इसके बाद इसमें हींग,सरसों के दाने और सौंफ डालें।
इसे अच्छे से एक साथ रोस्ट करें।
इसमें दो प्याज़ और हरी मिर्च-लहसुन कापेस्ट डालकर अच्छे से भून लें।
जब ये अच्छी तरह से भून जाए,तो इसमें उबले हुए आलू, हल्दी पाउडर, नमक,लाल मिर्च पाउडर और हरा धनिया डाल दें।
इसे अच्छे से मिलाएं और नींबू का रसडालें।
फिर सभी सामग्री को भूनकर एक पेस्ट बनालें।
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल लेंऔर इसमें लहसुन के साथ साबुत लाल मिर्च, सफेदतिल और नारियल डालें।
इसे अच्छे से मिलाएं और इसमें रोस्टेडमूंगफली डालें और इसमें आधा चम्मच नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिलालें।
अब इसमें इमली को डालें और सभी सामग्रीको मिलाकर एक पेस्ट बना लें।
इसके बाद एक बाउल लें और इसमें बेसन,सोडा, नमकऔर लाल मिर्च पाउडर डाल लें।
फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर बेसन काघोल तैयार कर लें।
इसके बाद पहले से तैयार किए गए मसालापेस्ट में से मसाला लें और छोटी बॉल बना लें।
तैयार की गई बॉल को बेसन के घोल मेंडालने के बाद डीप फ्राई करें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करते रहें।
फिर कुछ हरी मिर्चो को पैन में फ्राईकर लें।
इसके बाद पाव लें इसमें हरी चटनी,मसाला पेस्ट लगाकर इसके बीच फ्राई किया हुआपकौड़ा लगाएं और बन गया आपका वड़ा पाव।
अब इसे हरी मिर्च की चटनी के साथ सर्वकरें।






