- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Side Dish
पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। चाहे वो स्नैक के तौर पर हो या सब्जी के रूप में पनीर खाने वालों की पसंद कुछ भी हो सकती है। इसके लिए किसी खास मौके पर भी पनीर को सबसे पहले चुना जाता है। इसके अलावा, आपके स्वास्थ के लिए भी पनीर काफी हेल्दी है, क्योंकि पनीर एक हाई प्रोटीन डाइट है। पनीर खाने से आप दिनभर एनर्जी फील करेंगे। पनीर खाने से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती, क्योंकि इसे पचाने में काफी समय लगता है। पनीर में मिलने वाले आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि मिनरल्स ना केवल शरीर का पोषण करते हैं। बल्कि, इसके हेल्दी फैट्स शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। जिससे, दिल की बीमारियों का खतरा भी काभी कम होता है।
पनीर से बनने वाली सब्जी पनीर पसंदा एक बेहद स्वादिष्ट और रिच सब्जी है, जिसे बच्चे हो या बड़े हर कोई काफी चाव से खाता है। होटल हो या रेस्तरां में सबसे ज्यादा डिमांड की जाने वाली पनीर की सब्जियों में से एक है पनीर पसंदा। पार्टी हो, फंक्शन हो या फिर कोई खास मौका आपको पनीर पसंदा हर जगह देखने को मिलेगा। इसे लंच या डिनर के लिए भी एक परफेक्ट फूड डिश माना जाता है। पनीर पसंदा का स्वाद बढ़ाने में इसकी ग्रेवी अहम भूमिका निभाती है। इसकी ग्रेवी टमाटर और क्रीम की मदद से तैयार की जाती है। आप भी अगर होटल जैसे स्वाद वाली पनीर पसंदा सब्जी बनाना चाहते हैं, तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं।
Ingredients
- 300 grams पनीर (एक ही टुकड़े में लीजिए)
- 2 tsp मैदा या कार्न फ्लोर या अरारोट
- 1/2 tsp अदरक पेस्ट
- 2 tsp काजू, बादाम और पिस्ते (बारीक कटे हुये)
- 1 tsp किशमिश
- तेल (तलने)
- 4 nos टमाटर
- 2 nos हरी मिर्च
- 1 cup क्रीम
- 3 tsp तेल
- 2 tsp हरा धनियां (बारीक कटा हुआ)
- 1 tsp अदरक पेस्ट
- 1 tsp कसूरी मेथी
- 1 pinch हींग
- 1/2 tsp जीरा
- 1 tsp धनियां पाउडर
- 1/4 tsp लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 tsp हल्दी पाउडर
- 1/4 tsp गरम मसाला
- 1 tsp नमक (स्वादानुसार)






