- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
Oats Tikki Recipe: टिक्की का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ गया ना… टिक्की उत्तर भारत की सबसे लोकप्रिय डिश है। टिक्की की खुशबू से ही भूख दोगुनी हो जाती है। आमतौर पर टिक्की आलू से बनाई जाती है। इसे आप सुबह या शाम, कभी भी नाश्ते में खा सकते हैं। यदि इसे घी में सेका जाए, फिर तो इसका स्वाद ही लाजवाब हो जाता है। गोल गप्पे की ही तरह आलू टिक्की भी काफी फेमस फ़ूड है।
कई लोग वजन बढ़ने के डर से आलू टिक्की नहीं खा पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। हम आपके लिए आज एक बेहद ही टेस्टी और हेल्दी टिक्की लेकर है जो ओट्स (Oats Tikki Recipe) से बनती है। हरी चटनी, लाल चटनी और दही ओट्स टिक्की के स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। तो चलिए जानते हैं ओट्स टिक्की (Oats Tikki Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक बर्तन में पनीर को कद्दूकस कर लें।
फिर आप इसमें उबले हुए शक्करकंद को मैश करके डाल दें।
अब आप इसमें ओट्स का आटा, अदरक, नमक, गुलाबी नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, चाट मसाला, धनिया और नींबू का रस डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अब आप सभी को मिलाकर आटा जैसा गूंथ लें और फिर इसकी टिक्की बना लें।
अब एक पैन गर्म करके उसमे घी डाल दें और फिर इसमें टिक्की अच्छे से ब्राउन और कुरकुरी होने तक सेंक लें।
इस प्रकार आपकी ओट्स की टिक्की बनकर तैयार है।






