- Cook
- 30 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Candy
बच्चे से लेकर बड़े तक को चटपटी खट्टी-मीठी चीजें खूब पसंद आती है। अक्सर लोग खाली समय में या ट्रेवल के दौरान ऐसी चटपटी चीजे खाना पसंद करते हैं। समर सीजन में आम से बनी चीजों को काफी चाव ले लेकर खाया जाता है। ऐसे में ऑरेंज कैंडी (Orange Candy Recipe) खाना भी लोगों को खूब पसंद आता है। ऑरेंज कैंडी संतरे से बनाई जाती है। यक़ीनन ये कैंडी खाकर बच्चे बहुत खुश हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं ऑरेंज कैंडी बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
ऑरेंज कैंडी बनाने के लिए आप सबसे पहले संतरे को छिलके सहित गोल पीसकर काट लें।
फिर आप एक पैन लेकर उसमें पानी उबालें और उस पानी में संतरे के पीस डाल दें।
फिर आप संतरे के पीस निकालकर एक पेपर नैपकिन पर रखें।
अब आप एक पैन में वापस 1 ग्लास पानी डालें और और चीनी, वैनिला एसैंस भी डाल दें।
फिर आप संतरे को पैन में डाल दें और उसे 3 - 4 मिनट तक पकाएं।
अच्छे से पक जाने के बाद आपको संतरे के अंदर का भाग पारदर्शी दिखने लगेगा।
अब आप एक बेकिंग ट्रे लें और उसके ऊपर बटर पेपर लगा लें।
अब आप संतरे के सभी संतरे के पीस को बेकिंग ट्रे में रखकर उसे प्री-हीट ओवन में 200° पर 20 से 25 मिनट तक रखकर सूखा लें।
जब ये ठंडा हो जाए तो आप इसे किसी डिब्बे में भरकर रख लें और जब मन चाहे खा लें।






