- Prep
- 20 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- sweets
- Course
- Dessert, icecream, summer dishes
Oreo Ice Cream Recipe: गर्मियों में कुछ लोग घर पर आइसक्रीम बनाना पसंद करते हैं. मगर घर पर आइसक्रीम बनाने में ना सिर्फ काफी समय लगता है बल्कि ये थोड़ा कॉस्टली भी हो जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो महज कुछ इंग्रीडिएंट्स की मदद से मिनटो में ओरियो आइसक्रीम (Oreo Ice Cream Recipe) बना सकते हैं. ओरियो आइसक्रीम खाने में काफी टेस्टी होती है. खासकर गर्मियों में झटपट डेजर्ट सर्व करने के लिए ओरियो आइसक्रीम बेस्ट हो सकती है. तो आइए जानते हैं ओरियो आइसक्रीम बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – घर पर ट्राई करें मैंगो रबड़ी केक की रेसिपी, बिना ओवन के फटाफट से बनेगी गर्मियों की बेस्ट डिश
Ingredients
- 2 पैकेट फ्रेश क्रीम
- 1 पैकेट ओरियो बिस्कुट
- 4-5 चम्मच चीनी का पाउडर
- 1 चम्मच वनीला एसेंस
Method
गर्मियों में ओरियो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में फ्रेश क्रीम निकाल लें.
अब क्रीम को 2-3 मिनट तक बीट कर लें. फिर इसमें पिसी हुई चीनी मिक्स करें.
इसके बाद क्रीम को अच्छी तरह से बीट करें. जिससे क्रीम का मिक्सचर सॉफ्ट और फूला हुआ दिखने लगेगा.
क्रीम को बीट करने से पहले आप इसे 2 घंटे तक फ्रिजर में रख सकते हैं. जिससे क्रीम जल्दी और अच्छे से बीट हो जाती है.
इसक बाद ओरियो बिस्कुट को थोड़ा सा क्रश कर लें. फिर इसे क्रीम में डालकर चलाएं.
आखिर में वनीला एसेंस डालकर क्रीम को अच्छी तरह से मिला लें. फिर इसे ट्रे में डाल दें.
इसके ऊपर क्रश ओरियो डालें और इसे किसी प्लास्टिक कवर से ढक दें. जिससे आइसक्रीम पर बर्फ के क्रिस्टल नहीं जमेंगे.
अब आइसक्रीम को सेट होने के लिए फ्रिजर में रख दें. बस कुछ घंटों बाद आपकी ओरियो आइसक्रीम रेडी हो जाएगी.






