- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
पालक पनीर खाने के शौकीन हैं और इसमें हेल्दी वर्जन तलाश रहे हैं तो आप इस अलग तरीके के पालक पनीर को ट्राई कर सकते हैं.
पनीर का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन एक ही तरह की डिश खाकर बोर होना लाजमी है. अगर आप डाइट पर हैं और पालक पनीर का हेल्दी वर्जन तलाश रहे हैं तो हम आपके लिए हेल्थ पालक पनीर की रेसिपी लेकर आए हैं. कीटो पॉपुलर डाइट में से एक है. इसमें कार्ब्स को प्रतिबंधित करने की आवश्यकता होती है, कार्ब्स की अनुपस्थिति में, आपका शरीर एनर्जी के लिए फैट का सहारा लेता है, और इस प्रोसेस में, आपका फैट बर्न होना बंद हो जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं इसे बनाने की विधि.
Ingredients
Method
सबसे पहले पालक की पतियों को पानी से धो दें और इसे हल्के गैस पर ब्लांच कर लें. ( हल्का उबाल लें )
ठंडा होने पर इसे बारिक सा पिस लें.
टमाटर को भी काटकर पिस लें.
अब एक पैन लीजिए और उसमें घी या तेल गरम करें। फिर उसमें प्याज डालें और उसे अच्छे से भून लें. फिर उसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालें और 1 मिनट के लिए भून लें। अब उसमें पिसा हुआ टमाटर डालें और 4 से 5 मिनट के लिए पकाएं.
उसमें हल्दी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। उसमें पीसी हुई भाजियां और नमक डालें. अब उसमें पनीर के टूकडें डालें और उन्हें अच्छे से मिलाएं और 3-4 मिनट के लिए पकाएं.
अब इसके ऊपर क्रीम डालें और थोड़ी देर पकाएं, अब गैस बंध कर दें.
लीजिए तैयार है आपका पालक-पनीर की रेसिपी, परिवार संग एंजॉय करें!






