- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाट चाहे किसी भी चीज़ की हो, ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। कभी-कभी अचानक बहुत तेज भूख लगने लग जाती हैं और लंबा इंतजार कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में हम आपको आज एक अलग प्रकार की चाट की रेसिपी बता रहे हैं। हम बात कर रहे हैं पालक के पत्ते की चाट के बारे में। जी हां, ये खाने में काफी टेस्टी और साथ ही शरीर के लिए हेल्दी भी होती है। तो चलिए जानते हैं पालक पत्ता चाट बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
- पालक के पत्ते - 12 पत्ते
- हरी मिर्च कटी हुई
- बेसन (बेसन) - 1 कप
- अदरक कटा हुआ - 1 छोटा चम्मच
- नमक स्वाद अनुसार
- पानी – 1 कप
- हल्दी - ½ छोटा चम्मच
- तलने के लिए तेल
- चाट मसाला - एक चुटकी
- मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- दही
- इमली की चटनी
- पुदीने की चटनी
Method
पालक के पत्ते की चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले पत्ते धोकर सुखा लें।
फिर आप एक कटोरे में बेसन, हल्दी, मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च, अदरक और पानी डालकर उसका चिकना घोल बना लें।
अब आप एक कढ़ाई में तेल गर्म करके, फिर पालक के पत्तो को घोल में डुबोकर उसे डीप फ्राई कर लें।
अच्छे से तल जाने पर आप उन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
फिर आप एक प्लेट में पालक के पत्ते के पकौड़ो को रखें और फिर उसके ऊपर मीठा दही और इमली की चटनी डाल दें।
साथ ही ऊपर से मसाला और पुदीने की चटनी डालकर चाहे तो सेव डाल दें।
इस प्रकार आपकी पालक के पत्ते की चाट बनकर तैयार है।






