- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
पनीर बच्चों से लेकर बड़ो तक खूब पसंद होता है। पनीर से बनने वाली अलग-अलग तरह की सब्जियों के साथ ही पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji Recipe) को भी काफी पसंद किया जाता है। पनीर भुर्जी भारतीय व्यंजनों में एक लोकप्रिय और स्वाद से भरपूर व्यंजन है। ये खाने में वाकई में लाजवाब लगता है। यदि आप भी घरवालों को कुछ खास बनाकर खिलाना चाहते हैं तो एक बार पनीर भुर्जी जरूर ट्राई करें। तो आइये जानते हैं ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी (Paneer Bhurji Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
ढाबा स्टाइल पनीर भुर्जी बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में पनीर का बारीक चूरा कर लें और फिर इसे अलग रख दें।
फिर आप प्याज, टमाटर और हरी मिर्च के बारीक टुकड़े काट लें।
अब एक कड़ाही को गर्म कर उसमें तेल डालें और फिर जीरा और हींग डालकर भूनें।
फिर आप तेल में बारीक कटी प्याज डालें और चलाते हुए तब तक भूनें।
अब आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें और एक मिनट के लिए भूनें।
अब आप तेल में बारीक कटे टमाटर डालें और इन्हें नरम होने तक भून लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और धनिया पाउडर सहित सभी मसाले डालकर मिला लें।
अब इसे एक-दो मिनट तक धीमा आंच में अच्छे से पका लें और फिर कटी शिमला मिर्च डालकर नर्म होने तक पकने दें।
इसके बाद इसमें चूरा किया हुआ पनीर डालकर इसे मसाले के साथ अच्छे से मिक्स करें।
अंत में स्वादानुसार नमक डालकर इसे 3-4 मिनट तक पकाएं।
इस प्रकार आपकी पनीर भुर्जी बनकर तैयार है।






