- Prep
- 15 min
- Cook
- 14 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Paneer Bread Roll Recipe: जब भी कभी स्टार्टर्स की बात की जाती है तो दिमाग में सबसे पहले रोल का नाम सामने आता है। रोल कई तरह के बनाए जाते हैं, जो खाने में काफी टेस्टी भी लगते हैं। हम आपको आज एक ऐसे ही रोल की रेसिपी बता रहे हैं जिसे खाते ही सब लोग आपकी तारीफ़ करने लगेंगे। हम बात कर रहे हैं पनीर ब्रेड रोल के बारे में। पनीर ब्रेड रोल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक ये सभी को पसंद आता है। साथ ही इसे बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी है। घर में इसे बनाना बेहद आसान भी है। तो चलिए जानते हैं पनीर ब्रेड रोल बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कटोरे में पिघला हुआ बटर डाल दें।
फिर आप इसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला अदरक-लहसुन का पेस्ट, टोमैटो सॉस, जीरा पाउडर, बारीक कटा हुआ हरा धनिया और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब आप ब्रेड स्लाइस का टुकड़ा लें और इसके कोने काट लें।
अब आप इसके ऊपर हरी चटनी लगाकर फिर तैयार किए गए पनीर के मिश्रण को स्प्रेड कर लें।
अब आप उसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रख दें और इसे अच्छे से दबा दें।
अब आप गैस पर एक पैन रखें और उस पर घी या बटर फैला दें।
अब आप पैन पर रोल रखें और उस पर बटर लगाकर अच्छे से फैला दें।
आप से दोनों तरफ से अच्छे से सेंक लें।
इस प्रकार आपका पनीर ब्रेड रोल बनकर तैयार है।






