- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy breakfast, party dish, Snacks
सुबह का नाश्ता अगर आप टेस्टी के साथ हेल्दी भी करना चाहते हैं तो पनीर टिक्का सैंडविच एक बढ़िया विकल्प हो सकता है.
सुबह ब्रेकफास्ट में टेस्टी के साथ अगर कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो पनीर टिक्का सैंडविच एक बढ़िया विकल्प हो सकता है. पनीर टिक्का सैंडविच एक ऐसी फूड डिश है जिसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक्स के तौर पर भी ले सकते हैं. पनीर टिक्का सैंडविच में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है जो इस डिश को और भी बेहतरीन बना देता है. आप अगर हेल्दी नाश्ता करना चाहते हैं तो भी ये डिश इस पैमाने पर खरा उतरती नजर आती है.पनीर टिक्का सैंडविच बनाना काफी आसान है और इसे बनाने में ज्यादा वक्त और सामग्री भी नहीं लगती है. अक्सर घरों में सुबह के ब्रेकफास्ट में सैंडविच बनाया जाता है. ऐसे में आप अपने सिंपल सैंडविच के बदले पनीर टिक्का सैंडविच बना सकते हैं.
Ingredients
- ब्रेड स्लाइस ( 8 से 10 )
- 250 ग्राम पनीर
- 2 कटा हुआ प्याज
- 2 शिमला मिर्च
- देसी घी जरूरत के हिसाब से
- सरसों का तेल ज़रूरत के हिसाब से
- 2 बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- ½ बड़ा चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- ½ बड़ा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी
- 1 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच अदरक लहसुन का पाउडर
- 2 से 3 बड़ा चम्मच भुना हुआ बेसन
- नींबू का रस - 2 छोटा चम्मच
- 1 छोटा चम्मच ऑर्गेनो
- 1 छोटा चम्मच चिल्ली फ्लेक्स
- टोमेटो केचप जरूरत के हिसाब से
- मेयोनेज़ जरूरत के हिसाब से
Method
सबसे पहले आप पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए।
फिर आप एक बर्तन में में सरसों का तेल डालकर उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर, नमक, काला नमक, कसूरी मेथी, दही,अदरक लहसुन का पाउडर, भुना हुआ बेसन और नींबू का रस डाल डालकर मिक्स कर लें।






