- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Breakfast, Snack
रोजाना स्कूल और ऑफिस की भागदौड़ के कारण लोगों के पास अब सुबह में इतना समय नहीं होता है कि वे बैठकर सुकून से नाश्ता या खाना खा सकें। ऐसे में कम टाइम में फटाफट और टेस्टी नाश्ता बनाने की रेसिपी के बारे में खोज करते हैं। पनीर एक ऐसी सामग्री है जिसका सेवन स्टार्टर, डिश, स्नैक के तौर पर कर सकते हैं और यह वेजिटेरियन मेन्यू में सबसे प्रसिद्द भी है। हम आपको आज स्वाद से भरपूर पनीर टोस्ट रेसिपी (Paneer Toast Recipe) बता रहे हैं, जिसे बेहद आसानी से तैयार किया जाता है।
वैसे तो आमतौर पर सभी लोग सब्जी में डालकर खाते हैं। लेकिन इस पनीर से एक बेहद ही टेस्टी नाश्ता भी बन सकता है। पनीर खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है और साथ-साथ पनीर के फायदे भी कई सारे हैं। यह प्रोटीन से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट कम होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पनीर पसंद होता है। लेकिन जब आप उन्हें पनीर टोस्ट (Paneer Toast Recipe) खिलाएंगे तो वो सब अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। तो चलिए अब देर ना करते हुए जल्द से सीखते हैं पनीर टोस्ट बनाना (Paneer Toast Recipe)।
Ingredients
Method
पनीर टोस्ट बनाने के लिए सबसे पहले आप प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को बारीक काट लें।
अब एक चौड़े नॉन-स्टिक पैन में बटर गरम करें और उसमें कटे हुए प्याज़, अधरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर मध्यम आँच पर 1 मिनट तक भुन लें।
जब प्याज हल्के गोल्डन हो जाए तो उसमें आप बारीक कटी शिमला मिर्च डालकर भूनें।
शिमला मिर्च अच्छे से पक जाने के बाद टमाटर के टुकड़े मिलाकर नरम होने तक पका लें।
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर समेत अन्य मसाले डालकर मिलाएं और स्वादानुसार नमक डाल लें।
जब मसाले अच्छे से पक जाएं तो उसमें टमाटर सॉस डालें और धीमी आंच पर सॉट करें।
अंत में इस मिश्रण में कद्दूकस पनीर डालकर मिलाएं और हरा धनिया डालें।
अब ब्रेड लें और उसके दोनों ओर बटर लगाकर उसे तवे पर अच्छे से रोस्ट कर लें। क्रिस्पी और हल्की गोल्डन हो जाने पर उसे तवे पर से उतार लें।
अब ब्रेड पर पनीर स्प्रेड फैला लें और फिर उसे तिकोने शेप में काट लें।
इस तरह आपका टेस्टी पनीर टोस्ट बनाकर तैयार हैं।
आप इसे चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






