- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
Papdi Chaat Recipe: दिल्ली हो या मुंबई पापड़ी चाट के दीवाने (Tamatar aur Pyaj Ki Chatni Recipe) आपको हर जगह मिल जाएंगे। लेकिन अब आपको इसे खाने के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि हम आपको आज इसकी बेहद आसान और स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे आप घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं और परिवार को भी खिला सकते हैं। आप चाहे तो इसे अपने मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनती है पापड़ी चाट।
Also Read: Basket Chat Recipe In Hindi – लखनऊ की प्रसिद्ध बॉस्केट चाट बनाने का तरीका

Also Read: Cauliflower Cheese Recipe In Hindi – नाश्ते में बनाएं कॉलीफ्लॉवर चीज़
Ingredients
- 14 पापड़ी (चाट पुरी)
- 2/3 कप (1/2 कप + 2 टेबलस्पून) उबले हुए काबुली चना
- 2/3 कप (1/2 कप + 2 टेबलस्पून) उबला हुआ और कटा हुआ आलू
- 1/2 कप उबले हुए मूंग
- 1/2 कप कटा हुआ प्याज
- 1/2 कप दही, फैट लें
- 5 टेबलस्पून (1/4 कप + 1 टेबलस्पून)
- खजूर इमली की चटनी
- 5 टेबलस्पून (1/4 कप + 1 टेबलस्पून)
- हरी धनिया की चटनी1/2 कप सेव
Method
सबसे पहले एक कटोरे में उबले हुए काबुली चना और 2 टेबलस्पून हरी चटनी ले और उन्हें अच्छे से मिला लें। अब एक प्लेट में पापड़ी के ऊपर 1/3 कप आलू और 1/4 कप प्याज डालें। फिर उसके ऊपर हर एक प्लेट में 1/3 कप काबुली चना डालें।
दोनों प्लेट में 1/4 कप मूंग डालें। उसके ऊपर दोनों प्लेट में 1/4 कप दही डालें। उसके ऊपर दोनों प्लेट में 2½ टेबलस्पून खजूर इमली की चटनी डालें। प्रत्येक प्लेट के ऊपर 1/4 कप सेव छिड़के और अंत में प्रत्येक प्लेट के ऊपर 1½ टेबलस्पून हरी चटनी डाले। पापड़ी चाट परोसने के लिए तैयार है। इसे तुरंत ही परोसे और चटपटी चाट का मजा उठाए।






