- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- Side Dish
Tamatar aur Pyaj Ki Chatni Recipe: आपने टमाटर और प्याज की चटनी इडली के साथ जरूर खाई होगी। इसे आमतौर पर लोग घर पर भी बनाकर रखते हैं। खास बात यह है कि स्वाद के साथ-साथ यह सेहत के लिए भी काफी लाभदायक होता है। क्योंकि प्याज और टमाटर दोनों में ही काफी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं। तो आइए टमाटर और प्याज की रेसिपी जानने से पहले एक नजर प्याज से मिलने वाले फायदों पर डालते हैं।

प्याज को डाइट में शामिल करने के फायदे – Benefits of Onion in Hindi
प्याज को अगर आप अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो इससे मधुमेह का खतरा कम होता है।
प्याज खान से हमारी त्वचा स्वस्थ रहती है।
इसके अलावा, प्याज खांसी में भी बेहद मददगार होती है।
प्याज कैंसर को भी रोकता है।
प्याज यौन स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है।
प्याज हमारी हड्डी के स्वास्थ्य के लिए काफी फादयेमंद होती है।
फायदे तो आपने जान लिए। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि टमाटर और प्याज की चटनी कैसे बनती है। इसे बनाना बहुत आसान है और खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाहर से कोई चीज लाने की जरुरत नहीं है। आप इसे घर में रखे समान से भी बना सकते हैं।
Ingredients
Method
इसके लिए सबसे पहले आपको एक छोटा पैन या कड़ाही लेना है और उसमें 1 टेबलस्पून तेल गरम करना है। फिर उसमे चने की दाल डालें और उसे हल्के भूरे रंग की हो जाने तक और अच्छी सुगंध आने तक भूने। अब उसमें सूखी लाल मिर्च डालें और 10-12 सेकंड के लिए भूने। अब इसमें कटा हुआ प्याज और कटा हुआ लहसुन डालें।
जब प्याज अच्छे से भून जाए, तो उसमें कटा हुआ टमाटर और नमक डालें। अब जब टमाटर नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें और मिश्रण कुछ मिनट के लिए कमरे के तापमान पर ठंडा होने के लिए रख दें। अब उसी कड़ाही 1 टेबलस्पून तेल गरम करें और उसमे राई (सरसों के बीज) डालें; जब वे फूटने लगे तब उसमे करी पत्ते डालें और फिर उसे पिसी हुई चटनी की पेस्ट में डालें। तैयार है आपकी स्वादिष्ट चटनी।






