- Prep
- 15 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- cafe
- Course
- cold drink, healthy drinks, summer drinks
Peanut Butter Milkshake Recipe: हेल्दी लाइफस्टाइल एन्जॉय करने वाले ज्यादातर लोग न्यूट्रिएंट्स रिच डाइट फॉलो करते हैं. वहीं गर्मियों में लोग अक्सर हेल्दी ड्रिंक्स पीने पर फोकस करते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो पीनट बटर मिल्कशेक (Peanut Butter Milkshake Recipe) ट्राई कर सकते हैं. पीनट बटर मिल्कशेक में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स भरपूर मात्रा में मौजूद रहता हैं. वहीं पीनट बटर मिल्कशेक बनाकर आप महज 10 मिनट में टेस्टी और हेल्दी ड्रिंक रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पीनट बटर मिल्कशेक बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में बनाएं आलू का स्वादिष्ट उत्तपम, टेस्ट और हेल्थ के साथ होगी सुबह की शुरुआत
Ingredients
- 2 केला
- 1 कप दूध
- 2 चम्मच शहद
- 2 चम्मच पीनट बटर
- 1 चम्मच बादाम
- 1 चम्मच पिस्ता
- 1 चम्मच काजू
Method
पीनट बटर मिल्कशेक बनाने के लिए सबसे पहले केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
इसके बाद मिक्सर ब्लेंडर में केले डालें. फिर इसमें दूध, शहद और पीनट बटर डाल दें.
इसके बाद मिक्सर ब्लेंडर में केले डालें. फिर इसमें दूध, शहद और पीनट बटर डाल दें.
सभी चीजों को ब्लेंड करके गाढ़ी स्मूदी तैयार कर लें. अब इस स्मूदी को सर्विंग गिलास में डालें.
बस आपका पीनट बटर मिल्कशेक रेडी है. इसे ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करें.






