- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snack
यदि घर में कोई मेहमान आने वाला है और आपको उनकी खातिरदारी के लिए कुछ खास बनाना हो, तो आप पोटैटो चीज शॉर्ट्स ट्राय कर सकते हैं. ये एक ऐसा स्नैक्स है गेस्ट को उंगली चाटने पर मजबूर कर देगा. वैसे तो पोटैटो चीज शॉर्ट्स (Potato Cheese Shots) नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. आएगा भी क्यों ना, ये लगता ही इतना टेस्टी है. आज तक आपने बाजार में ही पोटैटो चीज शॉर्ट्स खाए होंगे, लेकिन हम आपको घर में पोटैटो चीज शॉर्ट्स (Potato Cheese Shots) बनाने की रेसिपी बता रहें हैं. आइए जानते हैं इस टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स की रेसिपी.
Ingredients
- आलू – 1/2 किलो
- चीज – 5 क्यूब्स
- मैदा – 5 टेबलस्पून
- ब्रेड का चूरा – 1 कटोरी
- चिली प्लेक्स – 1/2 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
- गरम मसाला – 2 टी स्पून
- तेल
- नमक - स्वादानुसार
Method
टेस्टी और हेल्दी पोटैटो चीज शॉट्स बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू उबाल लें और उसे छीलकर रख लें.
अब आप आलूओं को एक बर्तन में डालकर मैश कर लें और फिर उसमें चीज, मैदा, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, चिली फ्लेक्स और नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
इन्हें अच्छी तरह मिलाकर बॉल बना लें. मिश्रण को एक साथ बांधना चाहिए और चिपचिपा या बहुत सूखा नहीं होना चाहिए.
अब सभी बॉल्स को लगभग आधा घंटे के लिए फ्रिज में रख दें.
फिर आप इन्हें ब्रेड के चूरे में कोट करके गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राय कर लें.
अब आप इसे केचअप के साथ सर्व कर दें.






