- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
बदलते मौसम के साथ-साथ अलग अलग चीजें खाने का मन करता है. गर्मियों में इन दिनों बच्चों की स्कूल की छुट्टी चल रही है. ऐसे में बच्चों को रोजाना कुछ ना कुछ स्नैक्स खाने को चाहिए होते हैं. हम आपको आज एक ऐसे ही टेस्टी स्नेक की रेसिपी बता रहे हैं जिसका नाम है पोटैटो लॉलीपॉप (Potato Lollipop). ये डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों तक को पसंद आएगी. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी.
Ingredients
Method
पोटैटो लॉलीपॉप बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल में उबले हुए आलू लेकर उन्हें मैश कर लें.
फिर आप उसके ऊपर लाल मिर्च, नमक, जीरा पाउडर, धनिया, चाट मसाला, नींबू और अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें.
अब आप इसमें दो चम्मच मैदा, 2 चम्मच ब्रेडक्रम्ब्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब आप एक प्लेट में ब्रेडक्रंम्पस फैला लें और गैस पर तेल की कड़ाही गर्म होने रख दें.
आलू के मसाले की छोटी-छोटी लोई बनाकर रेडी करें और फिर उन्हें ब्रेडक्रंप्स के चूरे में अच्छे से लपेट लें.
अब उन्हें तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें.
फिर आप एक सर्विंग प्लेट में सब बॉल्स निकाल लें और उनके ऊपर टूथपिक लगा लें.
इसे आप चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं.






