- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Nepal
- Course
- Snacks
बच्चो को हर दिन नाश्ते में कुछ ना कुछ टेस्टी चाहिए होता है. लेकिन समझ नहीं आता है कि रोज-रो क्या बनाएं? ऐसे में हम आपको आज ऐसी डिश बता रहे हैं जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएगी. क्या आपने कभी आलू मोमोज (Aloo Momos Recipe) खाए हैं? खाने-पीने के शौकीन लोगों की टॉप लिस्ट में मोमज (Momos) का नाम जरूर आता है। आलू मोमोज (Aloo Momos Recipe) अपने नाम की तरह ही स्वाद के बहुत ही लाजवाब और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप ने अब तक आलू के मोमोज (Aloo Momos Recipe) ट्राई नहीं किए हैं, तो हम आपको आज इसे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जो बेहद ही आसान है।
Ingredients
- 2 कप मैदा
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- 2 टी स्पून काली मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 5 उबले आलू
- 2 कप लहसुन के टुकड़े
- 1 टेबल स्पून मक्खन
Method
आलू मोमोज बनाने के लिए आप सबसे पहले आप आलू को उबालने के लिए रख दें।
जब तक आलू उबल रहे हैं, तब तक आप मैदा, नमक और बेकिंग पाउडर को मिलाकर पानी से आटा गूंथ लें।
अब उबले हुए आलू को ठंड होने के बाद उन्हें मैश करें और फिर उसमें लहसुन के टुकड़े, काली मिर्च और नमक डालकर मिक्स कर लें।
अब आलू के मसाले में हल्दी, नींबू का रस, कटा हुआ हरा धनिया, कटी हुई हरी मिर्च, सौंफ पाउडर डालकर एक बढ़िया सा स्टफिंग मिश्रण तैयार कर लें।
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना ले और बेलकर उसमें आलू के मिश्रण को भर दें।
फिर आप उन्हें मोमोज का शेप दें।
इस दौरान हम स्टीमर को गैस पर गर्म होने के लिए रख देंगे।
फिर एक-एक करके मोमोज को डालकर लगभग 15 मिनट के लिए पकने दें।
जब मोमोज अच्छी तरह से स्टीम हो जाएं, तो उन्हें प्लेट में निकाल लें।






