- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
आलू हर किसी का फेवरेट होता है। आलू के ढेरो तरह की डिश बनती है, जो सभी को खूब पसंद भी आती है। आलू की सब्जी और आलू पराठा तो आप खाते ही हैं, लेकिन क्या आपने कभी आलू पिलो यानी पोटैटो पिलो (Potato Pillow Recipe) डिश ट्राय की है। बच्चों को फास्ट फूड वाली रेसिपी काफी पसंद आती हैं। खासतौर से आलू से बनी डिशेज छोटे से लेकर बड़े बच्चे तक पेट भर के खाते हैं। ऐसे में पोटैटो पिलो आपके घर में सभी को खूब पसंद आएँगे। इसे घर में बनाना बेहद ही आसान हैं और साथ ही पोटैटो पिलो (Potato Pillow Recipe) बनाने में ज्यादा झंझट भी नहीं होता। ये डिश फटाफट बनकर तैयार हो जाती हैं। तो चलिए अब देर न करते हुए जानते हैं घर पर पोटैटो पिलो (Potato Pillow Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
पोटैटो पिलो बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को छील कर इसके स्लाइस काट लें और इन्हें धोकर थोड़ा सा उबाल लें।
अब इसे अच्छे से मैश कर लें। आलू को इस कदर मैश करें कि इसमें गांठ ना बचें।
फिर मैश किए हुए आलू में नमक और काली मिर्च पाउडर मिलाएं और इसका आटा गूंथ लें।
अब इस डो को आप आधा घंटा सेट होने के लिए रख दें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोई काटकर इन्हें कांटे यानी Fork से प्रेस करते हुए चौकोर बिस्किट का रूप दे दें।
जब ये तैयार हो जाए तो एक पैन में तेल गर्म करके इसे तल लें।
हल्का गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने पर आप इसे निकाल लें और फिर सॉस और चटनी से साथ सर्व कर दें।






