- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
आलू सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। ये सभी को खूब पसंद भी होता है। बच्चे हो या बड़े आलू हर कोई बड़े चाव से खाता है। आलू से बना नाश्ता भी काफी लाजवाब लगता है। अगर पोटैटो स्माइली (Potato Smiley Recipe) की बात करें तो ये आज की तारीक में हर किसी के फेवरेट हैं। लेकिन इसे बाहर से खरीदकर ही लाकर खाया जाता है। पर अब चिंता मत कीजिए, हम आपको आज घर में ही पोटैटो स्माइली (Potato Smiley Recipe) बनाना सिखा रहे हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आलू को छीलकर उसे उबाल लें और फिर ठंडे होने पर उन्हें मैश कर लें।
अब उस आलू में ब्रेडक्रंब, 2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर, ½ टीस्पून मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें।
अब इसका आटा बना लें और 30 मिनट के लिए ढककर फ्रिज में रखें।
अब एक बटर पेपर पर मोटी लोई रख लें और कुकी कटर या गिलास से उसे गोल काट लें।
स्माइली की आंखों को बनाने के लिए स्ट्रॉ का इस्तेमाल करें और मुस्कान के लिए चम्मच का इस्तेमाल करें।
अब आप इन स्माइली को गर्म तेल में डीप फ्राई करें।
फिर आप इसे सॉस और पेरी-पेरी मसाले के साथ गर्म-गर्म सर्व कर दें।






