- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
समोसे (Samosa) का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। चाहे घर हो या बाहर समोसे हर जगह ही खाने में टेस्टी लगते हैं। नार्मल समोसे तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन हम आपको आज पोटली समोसा (Potli Samosa Recipe) बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहें हैं। यह ओटे से बना पोटली होता है, जिसमें फिलिंग को लपेटा जाता है और इस क्रिस्पी फ्राइड नमकीन स्नैक को आप चाय या फिर हरी चटनी के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं पोटली समोसा (Potli Samosa Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 2 कप मैदा
- 4 टेबल स्पून तेल (आटा गुंथने के लिए)
- नमक
- पानी (आटा गूंथने के लिए)
- एक छोटी शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- आधी कटोरी गाजर बारीक कटी हुई
- आधी कटोरी गोभी कद्दुकस की हुई
- 1/4 कप मटर उबले हुए
- 2 आलू उबले हुए
- एक प्याज बारीक कटा हुआ
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- हरा धनिया बारीक कटा हुआ
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 1/2 टीस्पून जीरा
- 1/2 टीस्पून सौंफ
- 1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर
- 1 टीस्पून अदरक बारीक कटा हुआ
- 1/2 टीस्पून कसूरी मेथी
- 1/2 टीस्पून धनिया के बीज
- तेल तलने के लिए
Method
पोटली समोसा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बाउल लीजिए उसमें मैदा और नमक डालें और अच्छे से मिला लें।
अब इसमें धीरे-धीरे तेल डालें और आटा गूंथना शुरू कर दें।
अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी डाल लीजिए और सख्त आटा गूंथ लीजिए।
जब आटा तैयार हो जाए तो इसे कपड़े ढक कर 30 मिनट के लिए अलग रख दीजिए।
कुछ समय बाद आटे को फिर से गूंध लें और इसे छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लीजिए।
फिलिंग तैयार करने के लिए एक पैन तेल गर्म कर लीजिए और जीरा और सौंफ डालें और उसे चटकने दें।
अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, प्याज डालकर भून लीजिए।
अब इसमें धनिया के बीज, गरम मसाला, आमचूर पाउडर, नमक डालें और इन सभी को अच्छे से मिला लीजिए।
अब 1-2 मिनट तक पकाएं और इसमें मैश किए हुए आलू डाल दीजिए।
पोटली बनाने के लिए सबसे पहले आटे की एक छोटी लोई लीजिए और इसे पतला सा बेल लीजिए और इसमें स्टफिंग भर कर इसे पोटली जैसा अकार दे दीजिए।
अब मीडियम आंच पर एक कढ़ाई को तेल गरम कीजिए और पोटली को उसमें डालकर उसे सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें।
इस तरह बनकर रेडी है आपके टेस्टी पोटली समोसे. इसे आप इमली और हरे धनिए की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।






