- Prep
- 20 min
- Cook
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian, Punjabi
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
चटपटे और जायकेदार कढ़ी पकोड़ा में तली हुई पकौड़े हैं जिन्हें खट्टे दही पर आधारित करी में डुबोया गया है! उबले हुए सफेद चावल के साथ सबसे अच्छा आनंद लिया जाता हैं।
पंजाबी कढ़ी पकोड़ा सबसे लोकप्रिय उत्तर भारतीय व्यंजनों में से एक है! तले हुए पकोड़े बेसन और मसालों से बनी दही की करी में डाले जाते हैं! पंजाबी वर्जन में पकोड़े होते हैं और बेसन भी अधिक होता है, गुजराती वर्जन में कढ़ी पतला होता है, बेसन कम होता है, पकोड़े नहीं होते हैं और थोड़ा मीठा भी होता है । तो चलिए बनाते है यह पंजाबी स्टाइल कढ़ी पकोड़े की रेसिपी।
Ingredients
Method
एक बड़े बर्तन में पकोड़े के लिए 250 ग्राम बेसन, ½ tbsp लाल मिर्ची पाउडर, ½ tbsp हल्दी पाउडर, नमक स्वाद अनुसार, बेकिंग सोडा, 5 हरी मिर्ची बारिक कटी हुई, कोतमीर और पानी मिलाकर एक घोल तैयार कर लीजिए। इसे अच्छे से फेटे।
तेल गरम करके पकोड़े तल लीजिए।
अब एक अलग कटोरे में ½ कप बेसन फिर 500 ग्राम दही डाल कर मिलते रहे चिकना होने तक, फिर इस में 4 ग्लास पानी मिलाए और एक तरफ रख दें।
2 tbsp तेल में, मेथी दाना 1 tbsp डालें और इसे सुनहरा होने दें, इस में 1 tbsp हल्दी पाउडर, 1 tbsp लाल मिर्च पाउडर , स्वाद अनुसार नमक डालें और इसे भुने। इस में तैयार किया हुआ मिश्रण डालें।
40 मिनट धीमी आंच पे चलते हुए पकाए।
पकोड़े डालकर और 10 मिनट पकाएं।
एक चौंक लगाए तेल गरम करके उस में जीरा डालें, 5 सुखी लाल मिर्ची भी शामिल करें।
इस चौंक को कढ़ी में डालें, 5 मिनट और पकाए। गरमा गरम चावल या रोटी के साथ परोसें






