- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Amritsar, Indian, north indian
- Course
- Breakfast, dinner, indian, Lunch, Main Course
Punjabi Style Paneer Paratha Recipe : पराठा तो आपने कई तरीके के खाए होंगे पर क्या आपने पालक पनीर पराठा कभी खाया है ? जी हां चोकिए मत, पालक पनीर के डिश का अलग हटके वर्जन लेकर हम लाए है पंजाबी स्टाइल पालक पनीर पराठा ( Punjabi Style Palak Paneer Paratha ) की रेसिपी ! जिसके स्वाद, टेस्ट और चटपटापन से आप खाकर करेंगे एंजॉय।
Ingredients
- 300 ग्राम पालक
- 4 हरी मिर्च
- 4 लहसुन
- 1 tsp तेल
- 2 कप गेंहू का आटा
- नमक स्वाद अनुसार आटा के लिए
- पानी आटा गूंधने के लिए
- 1 tsp जीरा
- 1 tsp अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1-2 हरी मिर्च
- 1 बड़ा प्याज
- 1 tsp रेड चिल्ली फ्लेक्स
- 1 tsp भुना हुआ जीरा पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार स्टफिंग के लिए
- 250 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ
- 1 tsp मैगी मसाला
Method
सबसे पहले पानी गरम कर लें,उस में धोई हुई पालक शामिल करें, और उसे हल्का ब्लांच करें।
अब इसे ठंडा करके, एक मिक्सर जार में पालक, हरी मिर्ची, लहसुन डालकर पीस ले।
अब आटा गूंधने के लिए एक बर्तन में आटा लें, उस में यह पिसा हुआ मिश्रण डालें, नमक, और तेल डालकर मिक्स करके एक अच्छा सा नरम आटा तैयार कर लें।
स्टफिंग के लिए तेल गरम करें, उस में जीरा डालें, अदरक लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्ची डालकर 2 मिनट भून लें।
इस में प्याज डालकर हल्का पकाए, इस में रेड चिल्ली फ्लेक्स, भुना हुआ जीरा पाउडर और नमक स्वाद अनुसार डालकर पकाएं।
इस में पनीर शामिल करें अच्छे से मिक्स करें, आखरी में मैगी मसाला शामिल करें। 2 मिनट पकाएं, ठंडा होने के लिए साइड में रख दें।
अब आटा के 7 बराबर लोई बनाए, रोटी जैसा बेल लें, बीच में फिलिंग डालें, और उसे फोल्ड कर लें।






