- Prep
- 15 min
- Total
- 288h
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Achar
हमारी भारतीय थाली में खाने का स्वाद अचार के बिना अधूरा है। खाने के साथ चटनी, अचार, पापड़ तो होना ही चाहिए। भले ही खाने का टेस्ट अच्छा नहीं लगे लेकिन यदि उसके साथ अचार खा लिया जाए, फिर तो खाने का टेस्ट दोगुना हो जाता है। आज तक आपने कई तरह के अचार खाए होंगे लेकिन हम आपको आज प्याज के अचार (Pyaaz Ka Achar) की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
प्याज घरों में सलाद के रूप में भी खाया जाता है। लेकिन प्याज को सिर्फ सलाद या सब्जियों में मसालों की तरह इस्तेमाल करने के साथ ही आप उसका अचार भी तैयार कर सकते हैं। ये अचार स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गर्मियों में प्याज का सेवन खूब किया जाता है। ये आपको लू से बचाता है। प्याज शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाने की भी क्षमता रखता है। तो चलिए जानते हैं फटाफट प्याज का अचार (Pyaaz Ka Achar) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप प्याज़ को छोटे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप इन छिले हुए प्याज को पानी में अच्छी तरह धोकर छान लीजिये।
इसके बाद इसमें नमक और ढेर सारा नींबू का रस मिला दीजिए और करीब 4 घंटे के लिए रख दें।
अब आप एक कांच के जार में तेल, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, प्याज और बाकी मसाले डालें।
इसके ऊपर नींबू का रस और बाकी बचा हुआ तेल और नमक डाल दें।
अब आप इस जार को रूम टेम्प्रेचर पर करीब 10 दिन के लिए भर दें।
आप इस अचार को फ्रीज में रखकर स्टोर कर सकते हैं।






