- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, Rajasthan, rajasthani
- Course
- Breakfast, Lunch
राजस्थानी स्वाद की पहचान बन गई है प्याज की पूरी, नोट कीजिए रेसिपी और सेहत लाभ।
बदलते मौसम में जब तापमान बहुत ज्यादा बढ़ने लगता है, तब प्याज आपको इससे होने वाली समस्याओं से बचा सकती है। प्याज की पूरी प्याज खाने का सबसे स्वादिष्ट तरीका है।
जब राजस्थान की बात आती है तो सबसे पहले वहां के खानपान का जिक्र आता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं राजस्थानी प्याज की पूरी की। प्याज की पूरी न केवल टेस्टी है, बल्कि ये इस बदलते मौसम में आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। तो बिना देर किए नोट कीजिए प्याज की पूरी की रेसिपी (Pyaz Puri recipe) और इसके स्वास्थ्य लाभ (Pyaaj Puri benefits)।
Ingredients
Method
सबसे पहले एक मिक्सर जार में, आलू पीसेस में कटा हुआ, प्याज टुकड़े में कटे हुए, अदरक, हरी मिर्च ( फीकी वाली ) और लहसुन डालकर पीस लें।
इसे एक चान्ना के सहाएते से छान लें एक बर्तन में।
दोनो पल्प और रस को एक साथ मिक्स करें, इस में नमक, काली मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, सफेद तिल, चिल्ली फ्लेक्स, कोतमीर, हींग और तेल डालकर शामिल करके मिला लें।
अब इस में आटा डालकर सख्त आटा गूंध लें।
छोटी लोइयां बनाए, बेलन के सहायता से पूरी की आकार में बेल लें।
गरम तेल में मीडियम आंच पे क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
गरमा गरम दही रायता के साथ परोसें






