- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
सुबह के समय हर घर में नाश्ता बनता है। लेकिन रोजाना मसाले वाला नाश्ता खाकर स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आप भी हेल्दी नाश्ते की तलाश में जुटे रहते होंगे। हम आपको आज एक ऐसी ही हेल्दी नाश्ते की रेसिपी बता रहे हैं, जिसे सभी लोग खाना पसंद करेंगे। हेल्दी नाश्ता करने से आप एनर्जेटिक रहते हैं। अगर आप अपना वजन बढ़ाने या कम करने की कोशिश में हैं तो आप सुबह-सुबह हेल्दी आहार लेना शुरू कर दें। आज हम आपके लिए एक प्रोटीन युक्त चाट रेसिपी लेकर आए हैं। जिसका नाम है राजमा चाट (Rajma Chaat Recipe)। आइए जानते हैं राजमा चाट (Rajma Chaat Recipe) की रेसिपी।
Ingredients
Method
राजमा चाट बनाने के लिए आप एक रात पहले ही राजमा और छोले भिगोकर रख दें।
फिर आप एक कूकर में राजमा, छोले और आलू डालकर 4 से 5 सिटी लेकर उबाल लें।
अब आप एक बाउल में प्याज, टमाटर और हरी मिर्च को बारीक काट लें।
अब आप प्लेट में राजमा और छोले डालें और फिर उसमें बारीक कटे प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालकर मिक्स कर लें।
अब इसमें मैश किए हुए आलू डालें और ऊपर से चाट मसाला, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालकर मिला लें।
अब आप इस चाट में हरा धनिया और नींबू का रस डालकर मिला लें।
इस तरह आपका प्रोटीन युक्त नाश्ता राजमा चाट बनकर तैयार है।






