- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Rajma Masala Banane Ki Vidhi: जब भी आप पंजाब जाएंगे, तो वहां पर रोड़ किनारे ढाबों पर आपको एक डिश कॉमन नजर आती है वह हैं राजमा मसाला। जब आप इसको खाएंगे ना, तो इसके टेस्ट के हीं गुण गाने लग जाएंगे। इससे पहले भी हमने आपको (Easy Chana Masala Recipe In Hindi) के बारे में बताया था, तो आप इस बार इससे मिलती जुलती राजमा मसाला डिश को ट्राई कर सकते हैं।

Also Read: चाट मसाला रेसिपी (Chaat Masala Recipe)
राजमा चावल शौकिनों के लिए यह डिश लजीज तो होती हीं हैं, साथ हीं खाने के मजे को भी दोगुना कर देती है। आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह से आप ढाबे पर मिलने वाला राजमा मसाला (Rajma Masala Bnane Ki Vidhi) घर पर बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप राजमा को एक रात पहले भिगोकर सुबह प्रेशर कुकर में पानी के साथ तेजपत्ता, काली इलायची , नमक डालकर 6-7 सीटियां आने तक कुक करें।
फिर एक कढाई में आप घी लेकर उसे गर्म करें और उसमें दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर भूनें। फिर इसमें टमाटर की प्यूरी को मिक्स करके अच्छे से हिलाएं।
फिर इसमें हरी मिर्च और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 10-15 मिनट पकने दें। जब यह ग्रेवी घी छोड़ने लगे, तो इसमें लाल मिर्च, धनिया और हल्दी पाउडर और गरम मसाले को मिक्स कर दें।
फिर कुकर में से राजमा को निकालकर इस ग्रेवी के साथ अच्छे से मिक्स करें और 15 मिनट के लिए पकने दें।
जब यह पूरी तरह से पक जाएं तो इस पर हरा धनिया डालकर आप इसे सर्व कर सकते हैं।






