किचन में बहुत सी ऐसी चीजें हैं जिन्हें लंबे समय खराब होने से बचाने के लिए कई तरह के ट्रिक अपनाते हैं। साथ ही इन्हें स्टोर करने के तरीके भी होते हैं, जिसके बारे में हम आपको इस लेख में बताएंगे।
यदि हमें किसी चीज के सही रख-रखाव और उपयोग के बारे में पता है तो वो चीज लंबे समय तक फ्रेश और उपयोग लायक रह सकती है। हमारे घरों में ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें हमें ठीक से या सही तरीके से रखने नहीं आता है ऐसे में वे कुछ दिनों मे खराब होने लगते हैं। किचन संभालना आसान नहीं है। साथ ही चीजों को मैनेज करते हुए ठीक स्टोर करना तो बिल्कुल भी नहीं। चीजों को स्टोर करने के लिए हमें सोच समझ कर काम लेना होता है।
हम स्टोर करने के नाम पर सभी चीजों को फ्रिज में स्टोर नहीं कर सकते सभी चीजों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए हमें उन चीजों को रखने के सही जगह और तापमान के बारे में पता होना चाहिए।
हमारे किचन में ऐसी कई चीजें हैं जो सालों तक स्टोर की जा सकती है जैसे अचार, घी, नमक आदि वहीं कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें हम ज्यादा वक्त के लिए स्टोर करके नहीं रख सकते हैं। सालों से हमारे पीढ़ियों द्वारा किचन के चीजों को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए कई तरह के ट्रिक अपनाए जाते हैं।आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से आप अपने किचन के तरल पदार्थों को लंबे समय तक स्टोर कर सकते हैं आइए जानते हैं इसके बारे में।
सोया सॉस
आमतौर पर सोया सॉस का इस्तेमाल घरों में चाइनीज रेसिपी को स्वादिष्ट बनाने के लिए किया जाता है। आप अपने घर में रखे सोया सॉस को फ्रिज या फिर ठंडे जगह पर रखें ताकि ये ज्यादा दिनों तक उपयोग लायक रहे।
दही

दही को आप हमेशा मिट्टी, चीनी और कांच के बर्तन में फ्रिज में स्टोर करें तो यह ज्यादा दिनों तक फ्रेश रहेगी। वहीं इसके बर्तन को हर हफ्ते बदलते रहें नहीं तो ये जल्द ही खराब भी हो सकते हैं।र
सिरका
सिरका का उपयोग वैसे तो चीजों को साफ करने और लंबे समय तक चीजों को फ्रेशली स्टोर करने के लिए किया जाता है। आप अपने घर में रखे सिरका को स्टोर करने के लिए इन्हें प्लास्टिक या दूसरे धातु के बर्तन में रखने के बजाए कांच के एयर टाइट बॉटल में रखें तो ये ज्यादा दिनों तक उपयोग लायक रहेंगे। सिरका के ढक्कन को हमेशा बंद रखें।
शहद

शहद को हमेशा फ्रेश रखने के लिए कांच या चीनी के जार में चींटियों के पहुंच से दूर रखें। कभी भी शहद या हनी को फ्रिज में स्टोर न करें नहीं तो ये खराब हो सकते हैं। यदि ये शुद्ध हैं तो शहद सालों तक फ्रेश रह सकता है।
घी

घी को आप कभी भी प्लास्टिक के बर्तन में न रखें। प्लास्टिक के डिब्बे में रखने से इससे खराब स्मेल आने लगता है साथ ही ये जल्द ही खराब हो जाते हैं। घी को आप चीनी, कांच और स्टील के बर्तन में स्टोर करें।
अपने किचन में रखी इन तरल पदार्थों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए दिए गए तरीके से स्टोर करें। यदि आप किसी दूसरे तरीके से तरल पदार्थों को स्टोर करते हैं तो हमें कमेंट कर बताएं। यह लेख पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।






