- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- starter
खाने के साथ यदि पापड़ मिल जाए तो फिर तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। जब भी हम किसी होटल या रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं तो अधिकतर मेन कोर्स के साथ मसाला पापड़ तो जरूर मंगाते ही हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि ये मसाला पापड़ आप घर पर भी बना सकते हैं। इसे बनाना तो बेहद आसान है ही और साथ ही ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। मसाला पापड़ (Masala Papad Recipe) खाने में जितना स्वादिष्ट होता है उसे सर्व करने का तरीका भी उतना ही बेहतर होता है। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर कोई मसाला पापड़ खाना पसंद करता है। आज हम आपको मसाला पापड़ (Masala Papad Recipe) की बिल्कुल नयी रेसिपी बताने वाले हैं जो आपके खाने को एक नया टेस्ट देंगे।
Ingredients
- पापड़ – 4
- प्याज बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
- टमाटर बारीक कटा – 2 टेबलस्पून
- हरी मिर्च कटी – 1
- चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
- हरा धनिया कटा – 1 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- बारीक सेव – 2 टेबलस्पून
- मूंगफली दाने उबले – 1 टेबलस्पून
- तेल – तलने के लिए
Method
मसाला पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आप इसका मसाला तैयार कर लें।
मसाला बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरे धनिये को बारीक काटकर एक कटोरी में रख लें।
अब आप इस मसाले में नमक, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, मूंगफली दाने उबले डालकर मिक्स कर लें।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम होने रख दें।
जब तेल अच्छे से गरम हो जाए और धुआँ छोड़ने लगे तो आप मूंग या चने के पापड़ उसमें डालकर फ्राई कर लें।
कुछ सेकंड में ही पापड़ फ्राई हो जाएगा उसके बाद उसका तेल निथारकर उसे निकालकर एक प्लेट में रख दें। इसी तरह सारे पापड़ों को तल लें।
अब आप तैयार किया गया मसाला पापड़ के ऊपर डाल दें और फिर उसके ऊपर बारीक सेव और हल्का सा चाट मसाला डाल दें।






