- Prep
- 20 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
सुबह नाश्ता लगभग हर घर में बनता है। लेकिन रोज सुबह उठकर सिर्फ एक ही सवाल दिमाग में आता है कि आज नाश्ते में क्या बनाया जाए? अगर आप भी रोज सुबह इन्हीं सवालों से घिरे होते हैं तो हम आपके लिए आज एक बेहद ही टेस्टी और सिंपल रेसिपी लेकर आए हैं। हम बात कर रहें हैं चावल के चीला (Rice Cheela Recipe) के बारे में। ये खाने में टेस्टी तो होता ही है साथ ही हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। सबसे खास बात चावल का चीला (Rice Cheela Recipe) बनाने में भी बेहद कम समय लगता है। तो चलिए जानते हैं चावल का चीला बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप चावल
- 1 छोटी कटोरी प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 2 कप पानी
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पत्ती
- स्वादानुसार नमक
- 1 बड़ा चम्मच तेल
Method
चावल का चीला बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को रातभर पानी में भिगोकर रख दें।
फिर सुबह चावल में से पानी निकालकर उसे मिक्सर में पीसकर उसका स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इसमें 2 कप गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
फिर आप इस पेस्ट में बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च और धनिया पत्ती डालकर मिला लें।
साथ ही आप इसमें बारीक कटे टमाटर, गाजर और शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
अब इसमें नमक स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब आप गैस पर पैन गर्म होने रखें और उसके चारों ओर तेल लगा दें।
फिर आप पैन पर चीला डाल दें। आप चाहे तो बैटर को कटोरी से फैला सकते हैं।
दोनों तरफ अच्छे से तेल लगाकर इसे गोल्डन ब्राउन होने तक सेंक लें।
इस प्रकार आपका टेस्टी चावल के आटे का चीला बनकर तैयार है। आप इसे सॉस या चटनी के साथ सर्व कर दें।






