- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- chaat
चाट का नाम सुनते ही हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है। चाट चाहे किसी भी चीज़ की हो, ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। कभी-कभी अचानक बहुत तेज भूख लगने लग जाती हैं और लंबा इंतजार कर पाना मुश्किल हो जाता हैं। ऐसे में हम जल्दी बनने वाली कोई टेस्टी डिश की तलाश करते हैं, तो इसके लिए रोस्टेड पीनट चाट (Roasted Penut Chat) बेस्ट ऑप्शन है।
रोस्टेड पीनट चाट को आप घर पर झटपट बना सकते हैं। खास बात यह है कि इस स्नैक्स को हर उम्र के लोग खाना पसंद करते हैं। कई बार शाम को चाय के साथ कुछ हल्का स्नैक्स खाने का मन करता है तो आप पीनट चाट झटपट बनाकर खा सकते हैं। आइए जानते हैं रोस्टेड पीनट चाट बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
पीनट चाट बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में मूंगफली दाने को डालकर रोस्ट कर लें।
इसके बाद प्याज, खीरा और टमाटर को बारीक-बारीक काट लें और इसे एक बाउल में डाल लें।
फिर आप इस मिश्रण में रोस्टेड पीनट डालें।
फिर उसमें स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च चाट मसाला और बाकी के सारे मसाले डालें और ऊपर से नींबू का रस डालकर उसे मिक्स कर लें।
ऊपर इसे आप इसे हरे धनिए से गार्निश करके एक प्लेट में सर्व कर दें।
इस प्रकार आपकी टेस्टी रोस्टेड पीनट चाट बनकर तैयार है।






