- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
आज तक आपने भी रोटी को सिर्फ सब्ज़ी या चटनी के साथ खाने में ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ये रोटी और भी कई कमाल की डिशेस बनाने के काम आ सकती है। कई बार घर में खाना खाने के बाद रोटियां बच जाती हैं। कई लोग इन रोटियों को फेंक देते हैं लेकिन आप इन रोटियों का इस्तेमाल करके के बेहद ही टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश बना सकते हैं, जिसका नाम है रोटी का समोसा (Roti Samosa Recipe)।
समोसे तो आपने आज तक कई बार खाए होंगे, लेकिन रोटी के समोसे (Roti Samosa Recipe) के आगे बाकी सब फेल हैं। रोटी समोसा काफी टेस्टी होता है जिसे बच्चों के साथ ही बड़े भी चाव से खा लेते हैं और इसी बहाने रात की बची रोटियों को भी फेंकना नहीं पड़ता है। रोटी समोसा बड़ी ही आसानी से तैयार होने वाली एक टेस्टी डिश है। आमतौर पर मैदा सेहत को नुकसान पहुंचाता है लेकिन रोटी का समोसा आपकी सेहत के लिए भी अच्छा रहेगा। तो चलिए जानते हैं बची हुई रोटियों से समोसा (Roti Samosa Recipe) कैसे बनाएं।
Ingredients
- रोटी – 4
- आलू उबले – 2-3
- बेसन – 3 टी स्पून
- हरी मिर्च कटी – 2
- लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
- गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
- कलौंजी – 1/2 टी स्पून
- हरी धनिया पत्ती – 2-3 टेबलस्पून
- तेल – तलने के लिए
- नमक – स्वादानुसार
Method
रोटी के समोसा बनाने के लिए आप सबसे पहले आलू उबाल कर इन्हें ठंडा कर लें।
फिर आलू के छिलके निकालकर उन्हें मैश कर लें।
इसके बाद एक कड़ाही में 1-2 चम्मच तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें।
तेल गर्म हो जाने पर उसमें कलौंजी और हरी मिर्च डालकर उसे कुछ सेकेंड कर भूनें।
इसके बाद मसला हुआ आलू कड़ाही में डालें और उसे चम्मच की मदद से चलाते हुए फ्राई करें। कुछ मिनट तक अच्छे से भूनें।
अब आलू में स्वादानुसार मसाले और नमक डालकर उसे अच्छी तरह से मिला लें।






