- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snack
आज तक आपने भी रोटी को सिर्फ सब्ज़ी या चटनी के साथ खाने में ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि ये रोटी और भी कई कमाल की डिशेस बनाने के काम आ सकती है। कई बार घर में खाना खाने के बाद रोटियां बच जाती हैं। कई लोग इन रोटियों को फेंक देते हैं लेकिन आप इन रोटियों का इस्तेमाल करके के बेहद ही टेस्टी ब्रेकफास्ट डिश बना सकते हैं, जिसका नाम है रोटी का सैंडविच (Roti Sandwich Recipe)।
सैंडविच तो हर किसी को पसंद होता है। इसे ब्रेड से बनाया जाता है। लेकिन इस बार हम आपको रोटी से बना हेल्दी सैंडविच बनाने की रेसिपी बता रहे हैं। ये खाने में बड़ा ही टेस्टी लगता है। आइए जानते हैं रोटी से सैंडविच (Roti Sandwich Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- 4 रोटी
- 1/4 कम कॉर्न
- 1/2 कम पत्ता गोभी
- 1 छोटा लाल मिर्च पाउडर
- 2 चम्मच मायोनीज
- 2 छोटा चम्मच बटर
- 1/2 कप प्याज
- 1/2 कप शिमला मिर्च
- 1 टेबलस्पून खाने का तेल
- 1/2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 2 टेबल स्पून टमाटर केचअप
- 4 पीस चीज क्यूब
- नमक स्वाद अनुसार
Method
सबसे पहले आप एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें प्याज, शिमला मिर्च, कोर्न आदि डालकर अच्छे से फ्राई कर लें।
अब आप इन सब्जियों में अमचूर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और मिर्च मिलाकर उसमें जरा सा पानी मिलाएं ताकि मसाला सूखे नहीं।
अब आप इसमें पत्ता गोभी मिलाकर धीमी आंच पर पका लें।
इसमें टोमैटो सॉस और मायोनीज मिलाएं।
अब आप एक रोटी लेकर उसके आधे हिस्से में मसाला फैला दें और दूसरा हिस्सा ऊपर से ढंककर उसे तवे पर बटर लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें।
फिर आप उसे प्लेट में निकालकर दो पीस कर दें और ऊपर से चीज़ डाल दें।
इस तरह आपका रोटी का सैंडविच बनकर तैयार है। आप इसे चटनी या सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं।






