- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- Snacks
बारिश का मौसम आ गया है। ऐसे में सिर्फ पकौड़े ही खाने का मन करता है। बारिश के मौसम में यदि गरम-गरम चाय के साथ पकौड़े मिल जाए, फिर तो बात ही निराली है। चाहे शाम का समय हो या रात का पकौड़े कभी भी खाए जा सकते हैं। आमतौर पर पकौड़े आलू, प्याज, भुट्टे, गिलकी आदि के बनाए जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी रोटी के पकौड़े खाए हैं? नहीं न, यकीन मानिए रोटी के पकौड़े खाकर आप बाकी सभी पकौड़ों का स्वाद भूल जाएंगे। आइए जानते हैं रोटी के पकौड़े बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
रोटी के पकोड़े में आपको रात की बची हुई बासी रोटी इस्तेमाल करनी होगी।
इसके लिए आपको सबसे पहले उबले आलू को लेकर मैश करना होगा।
फिर आलू में आप हरा धनिया, नमक, चिली फ्लेक्स, लालमिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें।
अब सभी चीज़ों को अच्छी तरह से मिला लें।
अब एक बाउल में बेसन डालकर उसे अच्छी तरह से घोल लें।
अब उस बेसन में आप चिली फ्लेक्स, नमक, हल्दी,जीरा,अजवाइन और हरी मिर्च डालें।
बेसन में आप आवश्यकतानुसार पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर घोल बना लें।
अब आप रोटी के पीस करके इस पर मैश आलू का मिक्चर फैला लें।
अब एक कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालकर गर्म करें।
अब रोटी को बेसन में डुबोएं।
फिर इन्हें तेल में डालकर डीप फ्राई कर लें सुनहरा रंग होने तक।
अब आपके चटपटे और क्रिस्पी रोटी के पकौड़े बनकर तैयार हो चुके हैं।
इन्हे चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।






