- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner
Saag Paneer Recipe: आपने पालक-पनीर खाया होगा, मटर-पनीर खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी साग-पनीर (Dhaba Style Palak Dal Tadka Recipe) की रेसिपी ट्राई की है। यह स्वाद में जितनी जायकेदार होती है उससे कई ज्यादा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहतर होती है। क्योंकि इस सब्जी को साग से बनाया जाता है और साग में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद भी है।
Also Read: क्रीमी पालक सूप रेसिपी (Creamy palak soup Recipe)

साग खाने के क्या-क्या फायदे हैं – Benefits of Saag
- साग में कई तरह के पोषक तत्व और यौगिक पाए जाते हैं।
- साग शरीर और मस्तिष्क को पोषण देने के लिए फायदेमंद है।
- साग में औषधीय गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी पावर को मजबूत करती हैं।
- साग त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर करता है।
Also Read: Dhaba Style Palak Dal Tadka Recipe: पालक दाल तड़का रेसिपी
देखा आपने साग को अपनी डाइट में शामिल करने के कितने फायदे हैं। तो चलिए अब हम जानते हैं साग-पनीर की सब्जी कैसे बनानी है। इस रेसिपी को बनाना बहुत आसान है और आप चाहे तो इसे अपने घर आए मेहमानों को भी बनाकर खिला सकते हैं और यह रेसिपी आपके बच्चों के लिए तो और बेस्ट है। तो चलिए जानते हैं इस रेसिपी को कैसे बनाना है।
Ingredients
Method
सबसे पहले सभी हरी भाजियों (पालक, मेथी की भाजी और सरसों की भाजी) में से दंडी निकाल के फेंक दें और पतियों को पानी से धो दें और फिर ब्लेंडर के एक जार में ब्लांच की हुई सभी भाजियों को डालें। फिर उसमें हरी मिर्च और 1/ कप पानी डालें। उन्हें मध्यम दरदरा होने तक पीस लें। आप अपनी पसंद के अनुसार उन्हें बारीक मुलायम प्युरी होने तक या दरदरा पीस सकते हैं।
अब एक पैन लीजिए और उसमें घी या तेल गरम करें। फिर उसमें प्याज डालें और उसे अच्छे से भून लें। फिर उसमें अदरक लहसुन की पेस्ट डालें और 1 मिनट के लिए भून लें। अब उसमें कटे हुए टमाटर डालें और 1-2 मिनट के लिए पकाएं। उसमें हल्दी पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। उसमें पीसी हुई भाजियां और नमक डालें। अब उसमें पनीर के टूकडें डालें और उन्हें अच्छे से मिलाएं और 3-4 मिनट के लिए पकाएं। अब गैस बंध कर दें। लीजिए तैयार है आपका साग-पनीर!






