- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Sabudana Daal Khichadi Recipe In Hindi: आयुर्वेद के अनुसार हमारा सुबह का नाश्ता अच्छा और हेल्दी होना चाहिए, जो कि हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करने के लिए आवश्यक होता है। आप अगर अपने नाश्ते में साबुदाने और दाल की मिक्स खिचड़ी को शामिल करेंगे, तो आपको एक अलग हीं स्फूर्ति मिलेगी। Also Read: सामक की खिचड़ी रेसिपी (Samak Ki Khichdi Recipe)

साबुदाने के साथ दाल मिक्स खिचड़ी खाने में तो लाजवाब लगती हीं है, साथ हीं आप इसे बच्चों के टिफिन के लिए भी बना सकते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको साबुदाना दाल की मिक्स खिचड़ी को बनाना (Sabudana Daal Khichadi Recipe In Hindi) सिखाएंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- साबुदाना
- आलू
- मूंगदाल
- कालीमिर्च
- सेंधा नमक
- नींबू का रस
- साबुत लाल मिर्च
- मूंगफली
- हरा धनिया
Method
सबसे पहले आप एक पैन लीजिए और उसमें घी को गरम करें। अब इसमें जीरा और लाल मिर्च को मध्यम आंच पर कुछ देर के लिए भूनें। जब इसके बीज फूटने लग जाएं, तो उसमें उबले हुए आलू के साथ पानी में भीगोकर रखी गई दाल को काली मिर्च के साथ डालें। इसमें आलू को अच्छी तरह नरम होने तक पकाया जाएं , जब यह पककर मुलायम हो जाएं, तो इसमें आपने जो साबूदाना भिगाएं हुए थे, उन्हें नमक, काली मिर्च, मूंगफली के साथ डालें और ऊपर से नींबू का रस भी डालते रहें। अब मूंगफली को हल्का सा भुने और इसके ऊपर धनिया डालकर आप इस गर्मागर्म खिचड़ी को सर्व कर सकते हैं।






