- Prep
- 15 min
- Cuisine
- Gujarati, Indian, maharashtrian, north indian
- Course
- indian, Side Dish, Snack, Snacks
साबूदाने का पापड़ ज्यादातर घरों में बनाया जाता है, बनाने में बहुत झंझट होने के अक्सर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं। ऐसे में आज हम आपको पापड़ बनाने का एक सिंपल हैक बताएंगे।
पापड़ खाना सभी को पसंद है, लोग अक्सर चावल, दाल और रोटी के साथ पापड़ खाना पसंद करते हैं। पापड़ तो कई तरह के घरों में बनाई जाती है, जिसमें से साबूदाना और मूंग दाल का पापड़ अक्सर घरों में खाई जाती है। सर्दियों के बाद बसंत आगमन के साथ घरों में लोग पापड़ बनाना शुरू कर देते हैं। पापड़ की कुरकुरी और स्वादिष्ट स्वाद हर किसी को पसंद है।
Ingredients
- 250 ग्राम साबूदाना
- नमक स्वादानुसार
- इडली मेकर या स्टीमर
- जीरा
- चूड़ियां
Method
साबूदाना पापड़ बनाने के लिए साबूदाना में नमक, पानी और जीरा डालकर 3-4 घंटों के लिए भिगोकर छोड़ दें।
जब साबूदाना भिग जाए तो उसमें मौजूद पानी को अलग करें और चाहें, तो फूड कलर ऐड कर सकते हैं।
अब एक ट्रे या थाली में तेल लगाएं और सभी चूड़ियों को एक साथ रखें।
अब चूड़ियों के बीच में साबूदाना का मिश्रण डालें और उंगली या चम्मच से फैला लें।
साबूदाना रखने के बाद पुरानी चूड़ियां हटा लें और इसे 15-20 मिनट के लिए भाप में पका लें।
धूप आने वाली जगह में प्लास्टिक की सीट या कपड़ा बिछाएं।
15 से 20 मिनट के बाद आंच बंद करें और साबूदाना के पापड़ को निकालकर प्लास्टिक के सीट या कपड़े में रखें।
एक से दो दिन की अच्छी धूप में पापड़ अच्छे से सूख जाएगी।
पापड़ को किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और जब भी खाने का मन करे, तेल में तलकर गरमा-गरम कुरकुरे पापड़ का मजा लें।
आप चाहें, तो पापड़ के मिश्रण को इडली मेकर में भी बना सकती हैं।
इडली मेकर के सभी गोले में तेल लगाएं और सभी में साबूदाना के मिश्रण को डालकर अच्छे से फैला लें।
सभी ओर साबूदाना का मिश्रण रखने के बाद ढक्कन बंद करें और 15-20 मिनट के लिए अच्छे से पका लें।
पापड़ बनकर जब तैयार हो जाए तो उसे चम्मच और चाकू से निकालकर प्लास्टिक सीट या फिर कपड़े में सुखा लें।
पापड़ बनाने के दोनों तरीके आपके साथ शेयर कर दी है, आपको जो सरल लगे आप उस तरह से पापड़ बना सकते हैं।






