- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, Snack
रोजाना की व्यस्त दिनचर्या में लोग इंस्टेंट रेसिपी पर ज्यादा निर्भर रहने लगे हैं. ऑफिस के साथ घर संभालने वालों के लिए जल्दी जल्दी में कुछ खास खाने का मन रहता हैं ऐसे में पहले से बना कर रखें ऐसी चटनी जिससे खाने का स्वाद बड़ेगा!
हर दिन खाने में क्या बनाया जाए, यह सवाल सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने और डेजर्ट तक सभी के दिमाग में घूमता रहता है. कामकाजी लोग वक्त की कमी को देखते हुए ऐसी रेसिपी पर फोकस करते हैं, जिन्हें तैयार करने में ज्यादा वक्त न लगे. चटनी एक ऐसी चीज है, जिससे किसी भी डिश का जायका बढ़ाया जा सकता है. घर में अगर चटनी बनी हुई रखी हो तो उसे पराठा, रोटी, चावल, किसी भी चीज के साथ खाया जा सकता है.
Ingredients
Method
सबसे पहले एक छोटे ब्लेंडर लीजिए और उसमें 1 कप धनिया, ½ कप पुदीना, 2 बड़े चम्मच मूंगफली, 1 इंच अदरक, 3 पुत्थी लहसुन, 3 हरी मिर्च और 2 बड़े चम्मच नींबू लें। अब इसमें जीरा, चाट मसाला, चीनी और नमक मिला लीजिए।
इसके बाद अब इसमें कप या आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना पेस्ट पाने के लिए ब्लेंड कर लें और अंत में, सैंडविच चटनी को जार में स्टोर करें या ककड़ी रखकर सैंडविच तैयार करें।






