- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Drinks, healthy drinks
Saunf Sherbet Instant Recipe : गर्मी के मौसम में खुदको और परिवार वालों को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है, इसी को लेकर हम लाए है खास राम बाण बोले तो सौंफ का शर्बत ( Saunf Sherbet) की इंस्टेंट रेसिपी को लेकर, जिससे पीकर आप रहेंगे स्वास्थ और जीतेंगे सभी बीमारियों के खिलाफ यह जंग। तो चलिए बनाते है ।
Ingredients
Method
सबसे पहले हम बनाएंगे इंस्टेंट सौंफ शर्बत का पाउडर, इसे आप 6 महीना टाइट डब्बे में रख के स्टोर कर सकते है।
एक प्लेट में बड़ी सौंफ, लखनवी सौंफ, काली मिर्च के दाने, हरी छोटी इलाइची, अफीम के बीज निकाल लें।
शक्कर के मिश्री को थोड़ा क्रशर से तोड़ लें।
अब एक बड़े मिक्सर जार में प्लेट की सारी सामग्री आधा आधा डालकर पिस लें।
मिश्री को भी पिस लें।
एक बारिक चन्नी के सहायता से इस मिश्रण को छान लें, और इसे एक एयर टाइट डब्बे में रख लें
आपका इंस्टेंट सौंफ पाउडर तैयार है।
अब हम आपको बताएंगे 3 अलग तरीके से बना हुआ सौंफ का शरबत।
3 अलग ग्लास में सौंफ का 1½ tbsp डालें।
एक ग्लास पानी डालकर सादा रखें बर्फ़ डालकर, पाउडर मिक्स करके परोसें। दूसरे ग्लास में पानी डालके काला नमक, नमक स्वाद अनुसार, भुना हुआ जीरा पाउडर और बर्फ के टुकड़े डालकर परोसें।
तीसरे ग्लास में दूध डालें और बर्फ डालकर मिक्स करके परोसे।






