- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- Snack
Shahi Raj Kachori Recipe: अगर बात कचौड़ी (Aloo Kachori Recipe In Hindi) की हो और शाही राज कचौरी ना खाई तो फिर खाया। इसलिए आज हम आपको शाही राज कचौरी की रेसिपी बताएंगे, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। यह बाहर से कुरकुरा और अन्दर से मुलायम होता है। आप इसे अपने मेहमानों के लिए भी बना सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं शाही राज कचौड़ी रेसिपी।
Also Read: Khasta kachori Recipe In Hindi: बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी घर पर बनाएं

Also Read: आलू की कचौड़ी बनाने की रेसिपी (Aloo Kachori Recipe In Hindi)
Ingredients
- मैदा - एक कप (125 ग्राम)
- सूजी मोटी- 1/4 कप
- बेकिंग सोडा - 2 पिंचतेल
- तलने के लिए तेल
- उबले आलू - छोटे छोटे कटे हुए
- मूंग या चना - उबले हुए
- ताजा दही - फैटा हुआ
- भुना हुआ जीरा
- काला नमक
- लाल मिर्च पाउडर
Method
सबसे पहले मैदा और सूजी को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और इसमें बेकिंग सोडा मिला लें और पानी डालकर अच्छे से आटा गूथ। अब भारी तले की कढ़ाई में तेल डालकर गरम कर लीजिए। अब गूथे हुए आटे की छोटी छोटी लोइयां बना लीजिए अब इसमें कचौड़ी का मसाला भर लीजिए और इसे अच्छे से तल लीजिए।
अब कचौरी को पतले तरफ से बीच से तोड़िए और कचौरी के अन्दर ये चीजें भरने के लिये जगह बनाइये, कचौरी को प्लेट में रखिये और इस तरह भरिये, सबसे पहले 2 भीगी हुई मूंग दाल की पकोड़ी डाल दीजिए। 4-5 टुकड़े आलू डालिये, 2 चम्मच उबाले हुये मूंग, थोड़ा सा भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च पाउडर, दही, मीठी चटनी, हरी चटनी, सेव भुजिया, अनार दाने, फिर से जीरा पाउडर, और लाल मिर्च, काला नमक, दही, चटनियां डाल कर परोसिए। तैयार है आपका शाही राज कचौड़ी।






