- Prep
- 5 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- Appetizer, Snack, Snacks
आज हम आपको झटपट शिमला मिर्च के पकौड़े तैयार करने की आसान विधि बताएंगे, जिन्हें आप चाय के साथ बनाकर सर्व कर सकती हैं। तो देर किस बात की आइए जानते हैं आसान रेसिपी।
चाय या कॉफी के साथ गरमा-गरम पकौड़े हमारी शाम को खुशनुमा बना देते हैं। आप भी यकीनन शाम को आलू, प्याज या फिर पनीर के पकौड़े खाते होंगे, लेकिन क्या आपने शिमला मिर्च के पकौड़े ट्राई किए हैं। अगर नहीं, तो एक बार जरूर ट्राई करके देखें।
Ingredients
Method
पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धो लें। फिर छोटा होल करें और तमाम बीज निकाल लें। अगर आप चाहें तो बीज ऐसे ही रहने दे सकते हैं, लेकिन बीज को धोने के बाद ही निकालें वरना शिमला मिर्च के अंदर पानी भर जाएगा।
बीज निकालने के बाद शिमला मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अगर आप गोल शिमला मिर्च के पकौड़े खाना चाहते हैं, तो शेप गोल भी रख सकते हैं। बेहतर होगा कि पतले-पतले शेप में काटें। ऐसा करने से पकौड़े क्रिस्पी बनेंगे।
इतने एक कटोरे में आधा कप चावल, 1 कप बेसन, 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर, चुटकी भर काली मिर्च पाउडर डालकर मिला लें।
इस दौरान पानी डालते रहे और एक स्मूथ बैटर तैयार कर लें। साथ ही गैस पर हल्की आंच पर एक कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें और जब तेल होने लगे तो शिमला मिर्च के टुकड़ों को तैयार बैटर से कोट करें।
एक-एक करके गर्म तेल में पकौड़े डालें और दोनों तरफ से हल्का फ्राई कर लें। जब पकौड़े हल्के फ्राई हो जाएं तो एक प्लेट में निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें।






